Live | Yoga Divas 2023 Live Updates: CM योगी ने दी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं, UN में PM मोदी ने किया संबोधित

Yoga Divas 2023 Live Updates: भारत सहित पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी 9 साल में पहली बार देश से बाहर हैं। वह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र की अगुवाई कर रहे हैं।

Update: 2023-06-21 01:49 GMT
Yoga Divas 2023 Live Updates (Social Media)

Yoga Divas 2023 Live Updates: भारत सहित पूरी दुनिया में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग से तन और मन दोनों सुंदर और नियंत्रित रहते हैं। हर वर्ष इस दिन की थीम अलग होती है। इस बार की थीम है 'वसुधैव कुटुम्बकम' के सिद्धांत पर 'One World, One Health'। इस थीम को आयुष मंत्रालय ने चुना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त अमेरिका दौरे पर हैं। योग को 'साधना' मानने वाले पीएम मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में योग दिवस का आयोजन किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस के लिए प्रस्ताव रखा था। इसके बाद 2015 से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। आपको बता दें, इस तिथि को इसलिए चुना गया है क्योंकि 21 जून उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन होता है।

Tags:    

Similar News