IPS: शैलेश कुमार यादव बने तमिलनाडु के डीजीपी, यूपी के इलाहाबाद से है उनका खास रिश्ता

IPS: इन दिनों एक नाम काफी चर्चा में है और वह नाम है शैलेश कुमार यादव का। शैलेश कुमार यादव को तमिलनाडु का नया डीजीपी बनाया गया है। उनका यूपी के प्रयागराज से खास नाता है।

Update: 2024-06-09 04:39 GMT

Social- Media -Photo

प्रयागराज। इन दिनों एक नाम खासा चर्चा में है और वह नाम है आईपीएस शैलेश कुमार यादव का। जी हां शैलेश कुमार यादव को तमिलनाडु का डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस यानी डीजीपी बनाया गया है। उन्होंने राज्य के पुलिस प्रमुख का पदभार संभाल लिया है। शैलेश कुमार यादव का उत्तर प्रदेश से खास नाता है वे प्रयागराज के रहने वाले हैं।

शैलेश कुमार यादव का जन्म अगस्त 1965 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के ब्लाक मांडा, थाना व तहसील कोरांव स्थित गांव निश्चिंतपुर में एक सामान्य किसान परिवार में हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय निश्चिंतपुर से की। विद्यालय पहले सर्वोदय शिक्षा निकेतन के नाम से था जिसे शैलेश के पिता स्व. श्री बनवारी लाल यादव ने चलाया था और पहला प्रवेश अपने बेटे शैलेश कुमार यादव का किया था।


जानिए कैसी रही शिक्षा

शैलेश कुमार यादव ने जूनियर हाई स्कूल मझगवां से, हाईस्कूल और इंटर कॉलेज कोरांव से, स्नातक और परास्नातक (प्राचीन इतिहास) इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया। परीक्षा में सफलता प्राप्त की और जेआरएफ पास कर, डॉक्टर ओम प्रकाश के मार्गदर्शन में पीएचडी शुरू की। इसके पहले उनका नायब तहसीलदार, विकास खंड अधिकारी के पद पर चयन हुआ, लेकिन उन्हेंने इन किसी भी पद पर ज्वाइन नहीं किया।


1993 में हुआ था चयन

शुरू से मेधावी छात्र रहे शैलेश कुमार यादव ने हार नहीं मानी वे अपनी तैयरी करते रहे क्योंकि उनका लक्ष्य तो बड़ा था और बड़ा लक्ष्य पाने के लिए वे परीक्षा देते रहे। उनका वर्ष 1991 में संघ लोक आयोग द्वारा सीआईएसएफ के पद पर चयन हुआ, उन्होंने पद ग्रहण किया, फिर सेवा से त्यागपत्र दे दिया। फिर परीक्षा दी और वर्ष 1993 में भारतीय पुलिस सेवा के पद पर उनका अंततः चयन हो गया।


यहां-यहां दे चुके हैं अपनी सेवाएं

भारतीय पुलिस सेवा के पद पर चयन होने के बाद उन्हें कैडर तमिलनाडु मिला। उनकी पहली पोस्टिंग एएसपी पद पर तिरूनेलवेली जिले में हुई, उसके बाद वे एसपी-एरोड, कन्याकुमारी, तुतिकोरिन, तिरूनेलवेली, उप पुलिस आयुक्त तिरूनेलवेली रहे, फिर प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में विदेश मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी गाजियाबाद के पद पर वर्षों तक अपनी सेवाएं दी।

इसके बाद शैलेश कुमार यादव उप महानिदेशक एआईआईएमएस नई दिल्ली में वर्षों की सेवा करने के बाद वापस तमिलनाडु राज्य में गए। उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) डिंडिगल परिक्षेत्र के पद पर सेवा दी, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) /पुलिस आयुक्त त्रिची व मदुरै के पद पर अपनी सेवाएं दी, अपर पुलिस महानिदेशक- पुलिस कल्याण, मानवाधिकार एवं सामाजिक कल्याण, सीआईडी, आईडीओएल विंग सीआईडी के पदों पर सेवा देते हुए प्रमोशन प्राप्त किया और आज वे राज्या के पुलिस विभाग के मुखिया का संभाले चुके हैं।

आईपीएस शैलेश ने बढ़ाया इलाहाबाद का मान

शैलेश कुमार यादव ने अब पुलिस विभाग के सर्वोच्च पद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तमिलनाडु का पदभार ग्रहण कर लिया है। तमिलनाडु में इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे इलाहाबाद के इस लाल ने जिला ही नहीं प्रदेश का गर्व से सिर ऊंचा कर दिया है।


ऐसी है आईपीएस शैलेश की पारिवारिक पृष्ठभूमि

आईपीएस शैलेश कुमार यादव के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका नाम बनवारी लाल यादव था। मृदुभाषी स्वभाव के बनवारी लाल सामाजिक कार्यकर्ता और दो बार ग्राम प्रधान रह चुके थे। इनका मां का नाम इंद्रावती यादव हैं। पेशे से वो प्रधानाध्यापिका रह चुकी हैं। शैलेश कुमार यादव की पत्नी का नाम सुनीता यादव है और वो गृहणी हैं। छोटा भाई राजेश कुमार सिंह इलाहाबाद हाई कोर्ट में अधिवक्ता हैं। बड़ा बेटा आलोक यादव व्यवसायी हैं और छोटा बेटा अभिषेक यादव सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं। इनकी बेटी पंखुरी यादव सिविल सेवा की परीक्षाएं दे रही हैं।

Tags:    

Similar News