Chandrayaan-3 Quiz: इसरो की चंद्रयान पर क्विज, जीतने वाले को एक लाख का इनाम, 300 सेकेंड में देने होंगे 10 सवालों के जवाब

Chandrayaan-3 Quiz: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारत विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग करा चुका है। अब इसरो ने विज्ञान और खोज को बढ़ावा देने के लिए चंद्रयान-3 महाक्विज की शुरुआत की है। इस क्विज में जीतने वाले को लाखों में इनाम दिया जाएगा।

Update: 2023-09-05 11:22 GMT
इसरो की चंद्रयान पर क्विज, जीतने वाले को एक लाख का इनाम: Photo- Social Media

Chandrayaan-3 Quiz: अब चंद्रयान-3 पर इसरो आपसे सवाल पूछेगा और इसके जवाब देने वालों को लाखों रुपए का इनाम देगा। जी हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 मिशन पर महाक्विज की शुरुआत की है। इसरो की इस महाक्विज में सभी भारतीय भाग ले सकते हैं। इस क्विज की शुरुआत भारत की चंद्रमा तक की यात्रा का जश्न जनभागीदारी के साथ मनाने के उद्देश्य से की गई है। क्विज के सर्वश्रेष्ठ विजेता को इसरो की ओर से एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है कि चांद के अजूबों के अन्वेषण और विज्ञान-खोज के लिए प्यार दिखाने का मौका दिया गया है। इसरो ने कहा, इस क्विज में सभी भारतीय नागरिकों को हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

300 सेकेंड में 10 सवालों का जवाब?

इसरो के इस महाक्विज में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को ीजजचेःध्ध्ूूू.उलहवअ.पदध् पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा और इसमें अपनी प्रोफाइल अपडेट रखनी होगी। अधूरी प्रोफाइल वाले उम्मीदवार इस महाक्विज के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे। जैसे ही प्रतिभागी सही ओटीपी दर्ज करने के बाद ‘सबमिट‘ बटन पर क्लिक करेगा, यह महाक्विज शुरू हो जाएगी। इसमें 10 सवालों का जवाब 300 सेकंड में देना होगा। कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

एक ही बार यूज होगा एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी-

इस महाक्विज में भाग लेने के लिए एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का एक से अधिक बार उपयोग नहीं किया जा सकता है। डुप्लिकेट प्रविष्टियों के मामले में पहले प्रयास का रिकॉर्ड मूल्यांकन के लिए लिया जाएगा। क्विज में हिस्सा लेने के बाद सभी प्रतिभागियों को एक भागीदारी प्रमाणपत्र प्राप्त होगा। इसे डाउनलोड किया जा सकता है। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

इस तरह दिए जाएंगे विजेताओं को पुरस्कार-

- प्रथम विजेता को एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

- दूसरे स्थान पर आने वाले को 75 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी।

- तीसरे विजेता प्रतिभागी को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

- इसके बाद 100 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को दो-दो हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

- इसके बाद अगले 200 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को एक-एक हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Tags:    

Similar News