J&K Election 2024 : 'पाक समर्थित दलों के साथ कांग्रेस, हिन्दुओं को...', रामगढ़ में गरजे सीएम योगी

J&K Election 2024 : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी और तेज हो गई है।

Newstrack :  Network
Update:2024-09-26 15:30 IST

J&K Election 2024 : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी और तेज हो गई है। यहां तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव को लेकर गुरुवार को आर.एस. पुरा - जम्मू दक्षिण विधान सभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने किया। उन्होंने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। बता दें कि इससे पहले उन्होंने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया है।

जम्मू कश्मीर के आर एस पुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यूपी के माफिया जहन्नुम में जा चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक शासन किया, लेकिन समस्या ही दी है। ये समस्या - आतंकवाद, उग्रवाद, अलगाववाद और भ्रष्टाचार की है। कांग्रेस का नाम ही समस्या है, जबकि बीजेपी का मतलब समाधान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इसके जुड़वा भाई 'नेशनल कॉन्फ्रेंस' और 'पीडीपी'। ये तीनों एक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के पार्टनर है। प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी, जहां सत्ता में रहती हैं, वहां आम जनता का शोषण करती हैं और फिर जनता से लूटे पैसों से ऐशो आराम करती हैं। ये लोग साल में आठ महीने यूरोप और इंग्लैंड में पिकनिक मनाते थे। पहले जम्मू कश्मीर में यही होता था।

जम्मू कश्मीर में धारा 370 कांग्रेस की देन थी

सीएम योगी ने अनुच्छेद 370 का भी जिक्र करते हुए विपक्ष पर प्रहार किया। जम्मू कश्मीर में धारा 370 कांग्रेस की देन थी, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने इसका पुरजोर विरोध किया था और कहा था कि संविधान से छेड़छाड़ नहीं करो, लेकिन पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किसी की भी नहीं सुनी और देश को वेबकूफ बनाते हुए धारा 370 को लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि धारा 370 हटी तो खून की नदियां बहेंगी, लेकिन यहां धारा समाप्त हुई और जनता का विश्वास बहाल हुआ। यहां एक भी अपराध नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जिसमें दम था, उसने ये करके दिखा दिया। 

कांग्रेस ने हिन्दुओं को कमजोर किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ विधनसभा चुनाव क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम भगवान राम की जन्मभूमि है, मैं उसी धरती से आपके बीच आया हूं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर जम्मू कश्मीर का रामगढ़ बना है। कांग्रेस सरकार ने देश में लंबे समय तक शासन किया है, इसके बावजूद अयोध्या की समस्या का समाधान नहीं होने दिया था। उन्होंने आपने पीएम मोदी पर भरोसा जताया और 500 वर्षों की समस्या ऐसे हल हुई, जैसे पहले कोई समस्या थी ही नहीं। 

उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए नक्सलवाद और आतंकवाद का पोषक बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित सरकारों ने जम्मू कश्मीर को बदहाल किया है। इनकी सरकार के दौरान यहां जो घटनाएं होती थीं, वह आप सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान समर्थित दलों के साथ है, उसने हिन्दुओं को हमेशा कमजोर करने का काम किया है। 

Tags:    

Similar News