हिला जम्मू-कश्मीरः सेना का हुआ भयानक हादसा, चलते हुए पलटा वाहन

जम्मू के सांबा जिले में रामगढ़ के पास सैनिक वाहन भीषण हादसा का शिकार हो गया है। सैन्य वाहन अचानक पलट गया, जिसकी वजह से 10 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Update: 2020-09-04 07:18 GMT
जम्मू के सांबा जिले में रामगढ़ के पास सैनिक वाहन भीषण हादसा का शिकार हो गया है। सैन्य वाहन अचानक पलट गया, जिसकी वजह से 10 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली। जम्मू के सांबा जिले में रामगढ़ के पास सैनिक वाहन भीषण हादसा का शिकार हो गया है। सैन्य वाहन अचानक पलट गया, जिसकी वजह से 10 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिनमें से 6 सैन्य जवानों को छुट्टी दे दी गई है। हालांकि 4 सैनिक अभी भी सैन्य हास्पिटल में भर्ती हैं। सैन्य वाहन के पलटने की वजह सड़क पर बहकर आई मिट्टी से फिसलन बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें... IPL 2020: इन 5 भारतीय बल्लेबाज़ ने कसी कमर, अब दिखेगा क्रिकेट का जलवा

सैन्य वाहन दुर्घटना का शिकार

रामगढ़ के पास हादसाग्रस्त हुआ सैन्य वाहन बारिश के बाद सड़क पर बहकर आई मिट्टी की वजह से फिसलन काफी ज्यादा होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसी दौरान सुबह लगभग 4 बजे सैन्य वाहन रामगढ़ मार्ग से निकल रहे थे। तभी अचानक टायर फिसलने की वजह से सैन्य वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया।

ये भी पढ़ें...कफील बने हथियार: राजनीतिक पार्टियां कर रही इस्तेमाल, निशाना बनी योगी सरकार

शुक्रवार सुबह सैन्य वाहन में हादसा होने की वजह से 10 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके चलते जल्दी-जल्दी सभी घायलों को रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां छह जवानों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

ऐसे में 4 जवानों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जम्मू के सैन्य अस्पताल भर्ती कर दिया गया है। इन जवानों में सुरजीत रैना, मनवार हुसैन, सूबेदार दीपक रैना और कांस्टेबल सुरेंद्र शर्मा सम्मिलित हैं।

ये भी पढ़ें...सरकारी नौकरी को लेकर बड़ी खबर, अब ऐसी होंगी भर्तियां, सरकार ने दिए आदेश

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News