झारखंड: हेमंत सोरेन ने लिया एक्शन, शपथ लेते ही बुलाई कैबिनेट बैठक

हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की अहम बैठक आज शाम 5 बजे  ही बुला ली। राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। हेमंत सोरेन कैबिनेट की इस बैठक के बाद पहले की तरह कैबिनेट सचिव प्रेस ब्रीफिंग करेंगे और कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देंगे।

Update: 2019-12-29 16:05 GMT

नई दिल्ली: शपथ लेते ही झारखंड के ग्यारहवें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जबर्दस्त एक्शन मोड में आ गए हैं। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रविवार दोपहर दो बजे झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और उन्होंने महज तीन घंटे में कैबिनेट की अहम बैठक बुला ली।

बता दें कि हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की अहम बैठक आज शाम 5 बजे ही बुला ली। राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। हेमंत सोरेन कैबिनेट की इस बैठक के बाद पहले की तरह कैबिनेट सचिव प्रेस ब्रीफिंग करेंगे और कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देंगे।

ये भी देखें : होंगे माला-माल! यहां लगाईये दांव 2020 में हो जायेंगे अरबपति

शपथग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी पहुंचे

हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान किया गया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, शरद यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत अन्य दिग्गज मौजूद रहे। हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी पहुंचे।

इसके अलावा सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, सीपीआई महासचिव डी। राजा, डीएमके प्रमुख एम। के। स्टालिन, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में शामिल रहे।

ये भी देखें : सोमवार को होगा उद्धव मंत्रिमंडल का विस्तार, डिप्टी सीएम बन सकते हैं अजीत पवार

अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री रह चुके हेमंत सोरेन

आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन ने जीत दर्ज की है। अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके हेमंत सोरेन इससे पहले 2013 में राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने थे और वो दिसंबर 2014 तक इस पद पर रहे थे। साल 2014 में झारखंड में बीजेपी की सरकार बन गई और हेमंत सोरेन नेता प्रतिपक्ष बने रहे।

हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम व रामेश्वर उरांव और आरजेडी नेता सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। रामेश्वर उरांव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं।

Tags:    

Similar News