झारखंड के रामगढ़ जिले में रामनवमी जुलूस में झड़प, सीओ समेत 12 घायल

रांची के रामगढ़ जिले के सिलनी गांव में शनिवार को रामनवमी के जुलूस पर दूसरे संप्रदाय के लोगों द्वारा पत्थरबाजी के बाद हुए झड़प में एक सीओ व एक सहायक पुलिस निरीक्षक समेत 12 लोग घायल हो गए।

Update: 2019-04-14 06:16 GMT

रामगढ़: 13 अप्रैल झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 50 किलोमीटर दूर रामगढ़ जिले के सिलनी गांव में शनिवार को रामनवमी के जुलूस पर दूसरे संप्रदाय के लोगों द्वारा पत्थरबाजी के बाद हुए झड़प में एक अंचल अधिकारी (सीओ) एवं एक सहायक पुलिस निरीक्षक समेत 12 लोग घायल हो गए।

हालांकि, बाद में हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर लिया।

रामगढ़ की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि शनिवार शाम जब रामनवमी का जुलूस सिलनी गांव से होकर गुजर रहा था उसी समय दूसरे संप्रदाय के लोगों ने यह सोचकर कि जुलूस में शामिल लोग अपना रास्ता बदल रहे हैं उन पर पथराव शुरू कर दिया जबकि जुलूस अपने निर्धारित मार्ग पर ही था। इसके कारण दोनों पक्षों में झड़प हो गयी जिसमें 12 लोग घायल हो गये।

यह भी देखे:जेडीयू आज जारी करेगी अपना घोषणापत्र

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में हुई पत्थरबाजी में सीओ किरण सोरेन और सहायक पुलिस निरीक्षक अरुण सिंह समेत 12 लोग घायल हो गये जिन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

यह भी देखे:IPL: कोलकाता vs चेन्नै और सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स

पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया और वहां स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है।

रामनवमी के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर आदि शहरों में बड़े उत्साह से जुलूस निकाला जाता हैं।

भाषा

Tags:    

Similar News