दिल्ली एयरपोर्ट पर स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा गिरफ्तार

Ravi Kana Kajal Jha Arrested: दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। भारत में गिरफ्तारी के डर से बीते साल दोनों विदेश भाग गए थे।

Written By :  Ashish Kumar Pandey
Update: 2024-04-27 08:11 GMT

Ravi Kana with girlfriend Kajal Jha arrested   (photo: social media )

Ravi Kana Kajal Jha Arrested: स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा को शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। थाईलैंड पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को भारत डिपोर्ट किया था जिसके बाद दोनों को दिल्ली लाया गया। शनिवार दोपहर जैसे ही रवि और काजल दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे नोएडा पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया।

31 दिसंबर 2023 को थाईलैंड पहुंच गए थे

नोएडा पुलिस की पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि 31 दिसंबर 2023 को भारत से फरार होकर थाईलैंड पहुंच गए थे। नोएडा पुलिस रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड को न्याययिक हिरासत में जेल भेजेगी। उसके कुछ दिन बाद दोनों की अदालत से रिमांड मांगेगी। रवि और उसकी गर्लफ्रेंड नोएडा पुलिस की जांच और गिरफ्तारी के डर से थाईलैंड फरार हो गए थे। नोएडा पुलिस ने दोनों की लोकेशन ट्रेस की और थाईलैंड पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद थाईलैंड पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उसके बाद भारत डिपोर्ट कर दिया।


250 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है पुलिस

नोएडा पुलिस अब तक रवि काना और काजल झा की दिल्ली- एनसीआर में 250 करोड़ की संपति जब्त कर चुकी है। बताया जा रहा है कि दोनों से आगे की पूछताछ में कई बड़े सफेदपोश और रसूखदार लोगों के नाम का खुलासा हो सकता है।


कहां कितनी संपत्ति

नोएडा पुलिस ने गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर और दिल्ली में गैंगस्टर रवि काना की लगभग 200 करोड़ की संपत्ति सील कर दी थी। इसमें दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 80 करोड़ रुपये कीमत का बंगला भी शामिल है। ये बंगला रवि ने अपनी गर्लफ्रेंड काजल के नाम पर खरीदा था। नोएडा पुलिस ने बुलंदशहर के खुर्जा में 40 बीघा जमीन भी सील कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने यह संपत्ति विभिन्न अपराधों से अर्जित धन से बनाई है।


कब और कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

काजल झा और रवि काना की मुलाकात तब हुई थी, जब काजल नौकरी की तलाश में उसके पास पहुंची थी। काजल ने रवि के यहां काम शुरू किया और इसके बाद ही दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और काजल रवि की कंपनियों का पूरा काम संभालने लगी। गैंगस्टर रवि नागर उर्फ रवि काना के काले कारोबार में साथ देने वाली उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा भी पुलिस के निशाने पर आ गई। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दक्षिण दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में उसका 80 करोड़ का बंगला सील कर दिया था। यह बंगला रवि ने काजल को गिफ्ट किया था। यह प्रॉपर्टी रवि और उसके गिरोह से जुड़ी कुल 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का हिस्सा है, जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अवैध स्क्रैप कारोबार से बनाई गई।

Tags:    

Similar News