Jahangirpuri Murder : बेटी से मिलने से मना करने पर महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Jahangirpuri Murder : दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपियों को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-27 12:07 GMT

Jahangirpuri Murder : दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपियों को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपी ट्रेन से भागने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई थी, क्योंकि उसने अपनी बेटी से मिलने के लिए मना कर दिया था। हत्यारोपी नाबालिग है, उसका महिला की बेटी से अफेयर होने की बात सामने आई थी। वह महिला की बेटी का पीछा करता था। महिला ने जब अपनी बेटी को हॉस्टल भेज दिया तो आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला के घर में घुसकर गोली मार दी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए दस से ज्यादा टीमें गठित की थीं। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए नाबालिग आरोपी के एक साथी की पहचान कर ली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित उसके तीनों साथियों को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से ट्रेन से गिरफ़्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह भागने की फिराक में थे। 

पहले भी पुलिस से की थी शिकायत

बताया जा रहा है कि महिला की नाबालिग बेटी ट्यूशन पढ़ने जाती थी, आरोपी नाबालिग लड़का अपने दोस्तों के साथ उसका पीछा करता था। इसकी जानकारी होने पर लड़की के परिजनों ने शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद भी आरोपी नहीं माना। इसके बाद परिजनों ने लड़की को हॉस्टल भेज दिया था, जो आरोपी लड़के को नागवार गुजरा। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का अपने दो साथियों के साथ शुक्रवार को लड़की के घर पहुंचा था, उस समय लड़की की मां घर पर अकेली थी। आरोपी लड़कों ने पूछा कि  लड़की कहां है, इस पर महिला ने कहा कि वह एक हॉस्टल में है। इसके बाद आरोपी महिला को गोली मार दी और फरार हो गया।

Tags:    

Similar News