कलराज मिश्र हिमाचल और आचार्य देवव्रत बने गुजरात के राज्यपाल

कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल बनाया गया है। कलराज मिश्र नरेंद्र मोदी सरकार के 2014 से 2019 के पहले कार्यकाल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया था।

Update: 2019-07-15 10:17 GMT
kALRAJ MISRA

नई दिल्ली : कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल बनाया गया है। यूपी के दिग्गज नेता कलराज मिश्र को राज्यपाल बनाने की चर्चा काफी समय से चल रही थी।

यह भी देखें... आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया

कलराज मिश्र नरेंद्र मोदी सरकार के 2014 से 2019 के पहले कार्यकाल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया था। हालांकि, उन्होंने 75 वर्ष की उम्र पार करने पर 2017 में ही पद मंत्री पद छोड़ दिया था। इस दौरान उन्होंने संसद में उत्तर प्रदेश के देवरिया लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया था। मिश्र ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

आपकों बता दे, आचार्य देवव्रत अब गुजरात के राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली की जगह लेंगे। ओपी कोहली 16 जुलाई, 2014 को गुजरात के राज्यपाल बनाए गए थे जबकि आचार्य देवव्रत 12 अगस्त, 2015 से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पद संभाल रहे थे।

यह भी देखें... कासगंज: तेज़ रफ़्तार का कहर, टाटा छोटा हाथी व टैंकर की टक्कर में 1 की मौत 5 लोग घायल

 

Tags:    

Similar News