कमलनाथ ने किया पीएम मोदी पर शब्दों से वार, अब होगा बवाल

राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस सेवा दल पर भाजपा  के हमले का जवाब दिया है। बीजेपी का कांग्रेस सेवा दल हमला करने को लेकर गुरुवार को कमलनाथ ने भोपाल में एक कार्यक्रम में कहा कि ये लोग कांग्रेस को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाएंगे।

Update: 2020-01-09 15:24 GMT

भोपाल : राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस सेवा दल पर भाजपा के हमले का जवाब दिया है। बीजेपी का कांग्रेस सेवा दल हमला करने को लेकर गुरुवार को कमलनाथ ने भोपाल में एक कार्यक्रम में कहा कि ये लोग कांग्रेस को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाएंगे।

यह पढ़ें...कांग्रेस ने मो. वकील के पिता को दी एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता

उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे नरेंद्र मोदी जी से कहना चाहते हैं कि अपनी पार्टी का ऐसा एक नाम बता दीजिए जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहा हो। आप अपने रिश्तेदार के नाम बता दीजिए, अपना नाम और अपने बाप-दादाओं का नाम तो छोड़िए। इनका कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं रहा और ये हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने आते हैं।

कमलनाथ ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति सहिष्णुता वाली है। यही हमारे संविधान का मूल्य है। आज इस पर हमला हो रहा है। इसका भविष्य में क्या प्रभाव पड़ेगा। कांग्रेस सेवादल का बहुत बड़ा योगदान है। हमारे देश को पूरा विश्व बहुत ताज्जुब से देखता है कि किस प्रकार यहां विविधता, अनेकता है कि पूरा देश एक झंडे के नीचे खड़ा रहता है। ऐसी ही मजबूती सोवियत संघ में थी, लेकिन वह बिखर गया क्योंकि उनकी संस्कृति ऐसी नहीं थी। हमारी संस्कृति विविधता में एकता वाली है। यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इसी पर अब हमला किया जा रहा है। ये लोग एनआरसी की बात करते हैं।

 

यह पढ़ें...JNU हिंसाः BJP नेता मुरली मनोहर जोशी बोले- वीसी को हटाए सरकार

कमलनाथ ने कहा, 'आज बीजेपी गुमराह करने की बात करती है। बीजेपी के पिछले छह-सात साल की राजनीति पहचाननी है। अभी लोकसभा का चुनाव हुआ तो जनता का ध्यान मोड़ दिया गया। आज चुनौतियां और प्रश्न दूसरे हैं लेकिन उनका जवाब नहीं है। आपने मोदी जी को सुना कि पिछले समय में उन्होंने किसानों या नौजवानों की कोई बात की हो?'

सीएम कमलनाथ ने कहा, 'एनआरसी का मतलब है नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस...जब आप अपना नाम दर्ज कराने जाओगे तो सवाल होगा कि आपका धर्म क्या है तो आप कहोगे हिंदू। अब आपके पास सबूत क्या है कि आप हिंदू हो। फिर वे पूछेंगे कि आपके बाप का क्या धर्म है, दादा का क्या धर्म था, कोई सबूत है। इसमें यह बात नहीं कि क्या लिखा है, चिंता इस बात की है कि क्या नहीं लिखा है। ये लोग गुमराह करने वाली बात करते हैं।'

Tags:    

Similar News