Live | Karnataka Election Results 2023: पंजे के 'पंच' से बीजेपी पस्त, बजरंगबली के आशीर्वाद से बनी सरकार

Karnataka Elections Result 2023 Live: कर्नाटक चुनाव के नतीजे 13 मई यानी की आज नतीजे घोषित होंगे। मतगणना लगातार जारी है। देखें लाइव अपडेट्स...

Update: 2023-05-13 07:03 GMT
कर्नाटक चुनाव रिजल्ट (Social Media)

Karnataka Election Result Live: कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज (13 मई) घोषित (karnataka Election Result) होंगे। राज्य में 73.19 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी, जो अब तक का सर्वाधिक रहा है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। दोनों पार्टियों ने बहुमत का आंकड़ा पार करने के साथ-साथ अपने दम पर सरकार बनाने का दावा किया है। वहीं, जनता दल सेक्युलर (JDS) 'किंगमेकर' होने का दावा कर रही है। जेडीएस के दावों की पुष्टि एग्जिट पोल से भी हो रहा है।

224 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 10 मई को मतदान हुआ था। इन सीटों के लिए कुल 2,615 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इनमें 901 निर्दलीय हैं। कांग्रेस ने 221 सीटों पर और भाजपा ने सभी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा जेडीएस और आम आदमी पार्टी ने 208-208, बसपा ने 127, समाजवादी पार्टी ने 14, एनसीपी ने 9 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। अधिकतर एग्जिट पोल (karnataka Election Result) राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News