Flights Cancelled: कर्नाटक बंद के चलते कैंसिल हुईं 40 से अधिक उड़ानें, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

Flights Cancelled: कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के विरोध में इस राज्यव्यापी बंदी का ऐलान कर्नाटक एक प्रमुख संगठन कन्नड़ ओक्कुटा ने बुलाया है। आज बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 22 आगमन और 22 प्रस्थान की हवाई उड़ानें रद्द कर दी हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2023-09-29 06:26 GMT

Flights Cancelled (सोशल मीडिया) 

Flights Cancelled: बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को 40 से अधिक हवाई उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया है। हवाई उड़ानों के कैंसिल होने से हजारों को संख्या में यात्रियों को परेशान होना पड़ा है। हालांकि हवाई अड्डे प्रशासन का उड़ान रद्द पर कहना है कि इन हवाई उड़ानों की रद्द होने की जानकारी यात्रियों को पहले ही दे गई थी। दरअसल, पड़ोसी राज्य तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के विरोध में कन्नड़ संगठनों राज्यव्यापी बंदी का ऐलान किया है। इस बंदी के चलते यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रशासन ने इन उड़ानों को कैंसिल कर दिया है।

44 उड़ानों को किया गया कैंसिल

कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के विरोध में इस राज्यव्यापी बंदी का ऐलान कर्नाटक एक प्रमुख संगठन कन्नड़ ओक्कुटा ने बुलाया है। इसको देखते हुए आज बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 44 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसमें 22 आगमन और 22 प्रस्थान की हवाई उड़ान शामिल थीं। हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि परिचालन कारणों से उड़ानें रद्द कर दी गईं और यात्रियों को समय पर इसके बारे में सूचित किया गया था। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक बंद के प्रभाव के कारण रद्दीकरण हुआ, क्योंकि कई यात्रियों ने अपने टिकट पहले ही रद्द कर दिए थे। 

दखिए कैसे मची एयरपोर्ट पर अफरा तफरी

हवाई अड्डे पर प्रदर्शन की कोशिश, 5 गिरफ्तार

राज्यव्यापी बंद के दौरान कुछ कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए हाथों में झंडा हवाईअड्डे परिसर में भी पहुंच गए थे, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इस विरोध प्रदर्शन में 5 पांच कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा है। कन्नड़ समर्थक और किसान संगठनों के 'कर्नाटक बंद' के आह्वान से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। इस सबसे अधिक असर राज्य के दक्षिणी हिस्से में देखने को मिल रहा है।

निकाला जाएगा विरोध जुलूस

कन्नड़ ओक्कुटा में कर्नाटक रक्षणा वेदिके, कन्नड़ चलवली (वटल पक्ष) के गुट और विभिन्न किसान संगठन शामिल हैं, जिन्होंने राज्यव्यापी सुबह से शाम तक बंद का आह्वान किया है। बंदी के आयोजकों ने मीडिया बात करते हुए कहा कि शहर में टाउन हॉल से फ्रीडम पार्क तक एक विशाल विरोध जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें सभी क्षेत्रों के लोगों के भाग लेने की संभावना है।

भाजपा ने दिया कर्नाटक बंद का समर्थन

सठगनों ने कहा कि बंद पूरे कर्नाटक के लिए है। इसमें वे राजमार्गों, टोल गेटों, रेल सेवाओं और हवाई अड्डों को बंद करने की कोशिश करेंगे। वहीं, इस राज्यवापी बंदी को विपक्षी भाजपा और जद (एस) के साथ-साथ राज्य के होटल, ऑटोरिक्शा और ओला राइडर्स एसोसिएशन ने अपना समर्थन दिया है।

Tags:    

Similar News