Karnataka CM: कर्नाटक में किसके सिर सजेगा ताज, खड़गे करेंगे तय, विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पास

Karnataka CM: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बनाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दी गयी है। विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहे।

Update: 2023-05-14 22:39 GMT
dk shivakumar siddaramaiah karnataka chief minister Mallikarjun Kharge will decide New CM (Photo-Social Media)

Karnataka CM: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बनाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दी गयी है। विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहे। डीके शिवकुमार के पक्ष में उनके घर के बाहर जुटे लोगों ने उनके समर्थन में नारे लगाए। विधायक दल की बैठक के बाद खड़गे ने राहुल गांधी और सोनियां गाधी से मोबाइल पर बात की इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि दोनो से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री की घोषणा की जाएगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में करीब 34 साल बाद कांग्रेस ने दमदार वापसी की है। 224 विधानसभा सीट वाले राज्य में पार्टी ने 135 सीटों पर अपना परचम लहराया। भारी जीत के बाद से ही कांग्रेस में सीएम पद को लेकर मंथन तेज हो गया है। सीएम की रेस में सिद्धारमैया टॉप पर हैं। माना जा रहा है कि पार्टी में इन्हे मुख्यमंत्री बनाने की सहमती हो गयी है बस अब विधायक दल की बैठक में औपचारिक घोषणा करना बाकी रह गया है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। इनके अध्यक्षता में ही कांग्रेस को ये उपलब्धि हासिल हुई। पूर्व सीएम सिद्धारमैया कर्नाटक के बड़े नेता माने जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस के सामने दोनों के बीच सामंजस्य बैठाना परेशानी का सबब साबित हो सकता है। बता दें कि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने के लिए आज यानी की 14 मई को की शाम को बैठक बुलाई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु के होटल शंग्री-ला में ये बैठक 6:30 बजे बुलाई थी।

सिद्धरमैया

सिद्धरमैया 75 साल के हैं। 2013-2018 तक मुख्यमंत्री की बागडोर सम्हाल चुके हैं। 2013 में खड़गे को पीछे छोड़ते हुए सिद्धरमैया मुख्यमंत्री बने थे। सिद्धरमैया कुरुबा समदाय से आते हैं। इस समुदाय की राज्य में तीसरी सबसे बड़ी आबादी है। इसके अलावा सरकार चलाने का अनुभव भी है उनके पास। चुनाव में नीति निर्माण से लेकर घोषणा पत्रों के निर्माण में भी उनकी अहम भूमिका थी।

डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार को कर्नाटक सीएम पद का अहम दावेदार माना जा रहा है। डीके के पास रणनीति कौशल और संगठनात्मक अनुभव है। ये प्रदेश के दूसरे सबसे सबसे बड़े समुदाय वोक्कालिगा के बड़े नेता माने जा रहे हैं। ये सिद्धरमैया के तुलना में अभी युवा भी हैं।

Tags:    

Similar News