Kaun hai Rekha Gupta: कौन है रेखा गुप्ता, जो चुनी गईं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

Kaun hai Rekha Gupta: दिल्ली में नई मुख्यमंत्री का नाम घोषित कर दिया गया है। बुधवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यालय में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाई गई।;

Newstrack :  Network
Update:2025-02-19 20:33 IST

Kaun hai Rekha Gupta: दिल्ली में नई मुख्यमंत्री का नाम घोषित कर दिया गया है। बुधवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यालय में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाई गई। शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुना गया है। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली में भाजपा से दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी।

कौन हैं रेखा गुप्ता ?

रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में हुआ था। एसबीआई बैंक में पिता की नौकरी की वजह से उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था, लेकिन उनका परिवार अभी भी जुलाना में कारोबार करता है। रेखा गुप्ता की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई है, और वह कॉलेज टाइम से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी रही हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) में अध्यक्ष और सचिव पद का चुनाव भी वह जीत चुकी हैं।

रेखा गुप्ता तीन बार दिल्ली नगर निगम की पार्षद भी रह चुकी हैं। शालीमार बाग सीट से उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार बंदना कुमारी को 30 हजार वोटों से हराया।

रेखा गुप्ता ने अपनी राजनीतिक यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रही हैं और वर्तमान में दिल्ली भाजपा में महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से पढ़ाई करने वाली रेखा गुप्ता के पास M.A और M.B.A की डिग्री है।

नई सीएम की राजनीतिक यात्रा की प्रमुख झलकियां

- 1994-95 में दौलत राम कॉलेज की सेक्रेटरी रहीं

- 1995-96 में दिल्ली यूनिवर्सिटी में सेक्रेटरी रहीं

- 1996-97 में दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ में अध्यक्ष रहीं

- 2003-04 में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की सेक्रेटरी रहीं

- 2004-06 में बीजेपी युवा मोर्चा की नेशनल सेक्रेटरी रहीं

- 2007 में पीतमपुरा नॉर्थ से पार्षद चुनी गईं

- 2009 में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव बनीं

- 2010 में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बनीं

Tags:    

Similar News