Kerala News: केरल में खौफनाक वारदात, जवान बने रहने को दी दो महिलाओं की बलि, खाया मांस

Kerala News: जीवन में सुख संपत्ति लाने और अमीर बनने के लालच में एक पति पत्नी ने मिलकर दो महिलाओं को बलि देने के नाम पर मौत के घाट उतार दिया।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-10-12 08:54 GMT
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए आरोपी पति पत्नी

Kerala News: केरल के एर्नाकुलम जनपद से जादू टोने के नाम पर एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया। जीवन में सुख संपत्ति लाने और अमीर बनने के लालच में एक पति पत्नी ने मिलकर दो महिलाओं को बलि देने के नाम पर मौत के घाट उतार दिया। मौत के घाट उतारने के बाद में शवों को केरल के ही पठानथिट्टा जिले एलंथूर नामक गांव में जाकर दफन कर दिया। और जवान बने रहने के लिए उन दोनों महिलाओं का मांस भी खाया।  पुलिस मे इस मामले मे कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान स्थानीय मसाज थेरेपिस्ट भगवल सिंह, उनकी पत्नी लैला और रेस्टोरेंट मालिक रशीद उर्फ ​​मुहम्मद शफी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि आर्थिक मुद्दों को सुलझाने और उनके जीवन में समृद्धि लाने के लिए महिलाओं की बलि दी गई थी।

जवान बने रहने के लिए खाया मानव मांस

पुलिस को जांच में  गिरफ्तार किये गये लोगों के घरों से मानव के कटे हुए अंग बरामद हुए है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि मुहम्मद शफी नाम के व्यक्ति ने उनको बताया था कि मानव मांस खाने से जवानी आ जाएगी। और हमेशा जवान बने रहेंगे। आरोपी पति पत्नी ने बताया है मानव बलि देने के बाद में दोनों महिलाओं का मांस खाया गया था, इस दौरान एक पीड़िता रोजली की पसलियों का मांस काटकर खाया गया था।

जून-सितंबर में लापता हुई थी महिलाएं

पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार एर्नाकुलम जिले की दो महिलाएं की जून और सितंबर में लापता होने की जानकारी मिली थी। जिनके नाम रोजलिन और पद्मा है। अब खुलासा हुआ है कि गायब हुई महिलाओं की बलि एक दंपत्ति ने जीवन में सुख संपत्ति लाने के लिए दे दी।

Tags:    

Similar News