टूटा किसान आन्दोलन: घर लौटने को मजबूर हुए अन्नदाता, अब जानें क्या होगा आगे

सुबह से ही पंजाब की ओर जाने के लिए जीटी रोड पर ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतार लगी हुई है। कतार इतनी लंबी थी कि कुंडली से लेकर मुरथल से आगे तक जीटी रोड पूरी तरह से जाम हो गया। दोपहर तक गांव रसोई तक जीटी रोड लगभग खाली हो चुका था।

Update: 2021-01-28 09:49 GMT
टूटा किसान आन्दोलन: घर लौटने को मजबूर हुए अन्नदाता, अब जानें क्या होगा आगे

नई दिल्ली: किसानों द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में निकाले गए ट्रैक्टर परेड के बाद अब किसान आन्दोलन कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर अब किसान बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं। अब किसानों का एक बड़ा जत्था आंदोलन से अलग होकर घर वापसी की कर रहा है।

बता दें कि बुधवार सुबह से ही पंजाब की ओर जाने के लिए जीटी रोड पर ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतार लगी हुई है। कतार इतनी लंबी थी कि कुंडली से लेकर मुरथल से आगे तक जीटी रोड पूरी तरह से जाम हो गया। दोपहर तक गांव रसोई तक जीटी रोड लगभग खाली हो चुका था।

किसानों की घर वापसी से किसान नेता चिंतित

आन्दोलन को लेकर किसान नेताओं ने ट्रैक्टर परेड से पहले एलान किया था कि परेड से वापस आने के बाद कोई किसान वापस नहीं जाएगा, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में किसानों की वापसी से किसान नेता चिंतित हो उठे। तत्काल वापस लौट रहे किसानों को समझाने का प्रयास शुरू हुआ और आंदोलन स्थल से वापस हो रहे किसानों को रोकने का काम शुरू हुआ। किसानों को धरनास्थल पर बनाए रखने के लिए किसान नेताओं ने भी अपनी ताकत झोंक दी है।

ये भी देखें: हरियाणा: किसानों का गुस्सा भुनाने में जुटे चौटाला, इस्तीफे से दुष्यंत पर बढ़ा दबाव

कुंडली बार्डर पर किसान 62 दिन से आंदोलन कर रहे हैं

कृषि कानून के विरोध में कुंडली बार्डर पर किसान 62 दिन से आंदोलनरत हैं। 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुड़दंग के बाद यहां से किसानों की वापसी शुरू हो गई है। इन्हें रोकने के लिए संयुक्त किसान मोर्चे के नेता पूरी ताकत से जुट गए हैं।

किसानों में जोश भरने का प्रयास

पहली बार मंच पर मोर्चे के बड़े नेता बलबीर सिंह राजेवाल, बलदेव सिंह सिरसा, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, हरजिंदर सिंह टांडा आदि आंदोलन के मुख्य मंच पर एक साथ आए और किसानों को संबोधित कर उनमें जोश भरने का प्रयास किया। मंच से किसानों को धर्म व समाज के नाम पर भावनात्मक रूप से रुकने और आंदोलन को आगे बढ़ाने की अपील की गई।

ये भी देखें: अब ठंड होगी महाभयानक: यूपी समेत यहां 4-5 दिन का अलर्ट, दिन में छाएगा अंधेरा

खाली हाथ लौटे तो घर की मां, बहन और पत्नी भी ताने मारेंगी-बलदेव सिंह सिरसा

बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि दो महीने बाद यदि यहां से खाली हाथ लौटे तो घर की मां, बहन और पत्नी भी ताने मारेंगी। उन्होंने सभी को सिख इतिहास और कुर्बानी की याद दिलाई। गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादों की शहादत की याद दिलाई।

आंदोलन को तोड़ने की कोशिश- गुरनाम सिंह चढ़ूनी

बलबीर सिंह राजेवाल ने तो श्रवण सिंह पंधेर और सतमान सिंह पन्नू को गद्दार करार दिया। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने जाट आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि उसी की तर्ज पर अब इस आंदोलन को भी तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

ये भी देखें: NCC कार्यक्रम में दिखा युवाओं का जज्बा, PM मोदी हुए शामिल, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

दिल्ली में भारी उपद्रव के बाद आंदोलन स्थल से किसान पलायन करने लगे हैं। बुधवार को गाजीपुर बॉर्डर पर काफी कम किसान नजर आए। दिल्ली में उपद्रव के बाद बुधवार को नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को समाप्त कर दिया गया। इस दौरान टेंट व अन्य सामान किसानों ने समेटने शुरू कर दिया है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News