Live | Kisan Mahapanchayat : कृषि मंत्री के साथ प्रतिनिधमंडल की बैठक खत्म, किसान नेता बोले 20 दिन बाद करेंगे बड़ा आंदोलन

Kisan Mahapanchayat: किसान महापंचायत में देशभर से लाखों अन्नदाताओं के पहुंचने की संभावना है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में 2,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनाती कर दी है।

Update: 2023-03-20 11:03 GMT
Kisan Mahapanchayat (Pic: Social Media)

Kisan Mahapanchayat: दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले महापंचायत कर रहे हैं। रामलीला मैदान में किसानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। महापंचायत में देश भर से लाखों किसानों के पहुंचने की संभावना है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में 2,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनाती कर दी है। किसान महापंचायत के मद्देनजर आज रामलीला मैदान में भारी पुलिस बल तैनात गया है।

किसानों की ये हैं मांगे

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कहा गया है कि मोदी सरकार 9 दिसंबर 2021 को दिए गए लिखित आश्वासन को पूरा करें। साथ ही देश के किसानों के सामने बढ़ते संकट को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए। मोर्चा ने एमएसपी पर गठित समिति को किसानों की मांग के विपरीत बताते हुए भंग करने की मांग की। इसके अलावा किसानों को पेंशन देने, कर्ज माफ करने, गांवों में सभी घरों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को मुआवजा देने और संयुक्त संसदीय समिति को भेजे गए बिजली संशोधन विधेयक-2022 को वापस लेने की मांग की है।

Tags:    

Similar News