राजस्थान: कुलदीप रांका बने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और अजिताभ शर्मा बने सचिव

Update:2018-12-20 09:16 IST

जयपुर: राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होते ही बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। नई सरकार ने राज्य के 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। कुलदीप रांका को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाया गया है, तो वहीं अजिताभ शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव और और राजन विशाल को संयुक्त सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें.....पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज यूपीए गठबंधन में शामिल हो सकते हैं

बता दें कि कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री बने हैं।

यह भी पढ़ें.....हम प्रदेश में पात्र किसानों का 2 लाख रु. तक का ऋण माफ़ करेंगे : अशोक गहलोत

खास बात ये है कि बीजेपी सरकार में प्रमुख सचिव सीएम तन्मय कुमार का स्थानांतरण आयुक्त सिंचित क्षेत्र बीकानेर कर दिया गया है।

कुलदीप रांका वर्ष 1994 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह राजस्थान सरकार के अन्तर्गत आने वाले राजस्थान रोडवेज निगम में एमडी के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें.....बिहारः मुजफ्फरपुर में कॉन्स्टेबल प्रेम चंद प्रसाद ने कॉन्स्टेबल मनीष कुमार की हत्या की

अजिताभ शर्मा वर्ष 1994 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह राजस्थान सरकार में उद्योग आयुक्त के पद कार्यरत हैं।

Tags:    

Similar News