Lalu Yadav on PM Modi : I.N.D.I.A. की बैठक से पहले लालू के विवादित बोल-'नरेंद्र मोदी की गर्दन पर चढ़ने जा रहे हैं'

Lalu Yadav on PM Modi: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक के लिए पटना से रवाना होने से पहले विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, मुंबई में नरेंद्र मोदी के नरेटी (गर्दन) पर चढ़ने जा रहे हैं।'

Update:2023-08-29 17:06 IST
Lalu Yadav on PM Modi (Social Media)

Lalu Yadav on PM Modi : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने मंगलवार (29 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसा बयान दिया, जिस पर निकट भविष्य में हंगामा मचना तय है। लालू बोले, 'मुंबई में नरेंद्र मोदी के नरेटी (गर्दन) पर चढ़ने जा रहे हैं हम लोग आज के दिन। नरेंद्र मोदी के नरेटी पकड़े हुए हैं, उसे हटाना है।' लालू यादव ने मुंबई में आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की बैठक के लिए मुंबई रवाना होने से पहले ये बातें पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से कही।

लालू के साथ उनके बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी थे। गौरतलब है कि, लालू के इस गुस्से और विवादित बोल को उनके और परिवार के खिलाफ हाल के दिनों में केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

लालू यादव- मोदी की नरेटी पर चढ़ने जा रहे हैं

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने विवादास्पद बयान दिया। मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर मुंबई के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बातें कही। लालू रवानगी से पहले मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। चुटीले और तंज भरे लहजे में उन्होंने कहा कि, 'मुंबई में नरेंद्र मोदी के नरेटी पर चढ़ने जा रहे हैं, हमलोग आज के दिन। नरेंद्र मोदी के नट्टी पकड़े हुए हैं, उनको हटाना है।'

PM मोदी पर पहले भी रहे हमलावर

ये पहली बार नहीं है जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे बोल निकले हैं। पहले भी वो केंद्र और बीजेपी पर हमलावर रहे हैं। हालांकि, I.N.D.I.A. गठबंधन बनने के बाद उन्होंने कई बार पीएम मोदी पर इस तरह से निशाना साधा है। बीते दिनों लालू ने पटना में छात्र राजद भारत DSS के एक दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां इसी तरह की भाषा का प्रयोग किया था।

'जब से बना I.N.D.I.A. अलायंस, बीजेपी का...'

लालू यादव ने केंद्र सरकार पर भी अटैक किए। उन्होंने कहा, 'INDIA' नाम रखने के बाद भाजपा का जीना दुश्वार हो गया है। हमलोग पूरे देश में बीजेपी के विरोध में मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा, 2024 लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Elections) में मुकाबला एक-एक सीट पर सीधे रूप से होगा। एक तरफ बीजेपी के कैंडिडेट रहेंगे तो दूसरी तरफ I.N.D.I.A. गठबंधन के प्रत्याशी होंगे। 'इंडिया' नाम की चारों तरफ तारीफ हो रही है। अब नरेंद्र मोदी का 2024 के लोकसभा चुनाव में सफाया हो जाएगा।'

BJP बोली- लालू ने देश के प्रधानमंत्री का किया अपमान

मुंबई रवाना होने से पहले जब लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर इस तरह के हमले किए तो देश की सियासत सियासत गरमा गई। बीजेपी उनके इस बयान का विरोध कर रही है। भाजपा का कहना है कि लालू प्रसाद यादव देश के प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार 31 अगस्त को मुंबई के लिए रवाना होंगे। उन्होंने पहले ही इसकी घोषणा कर रखी है। 1 सितंबर को मुंबई में देशभर के बीजेपी विरोधी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक होने वाली है। गौरतलब है इससे पहले INDIA की बैठक बेंगलुरू में हुई थी।

Tags:    

Similar News