इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, हिमाचल में भूस्खलन का खतरा, IMD का अलर्ट

पूरे देश में लगभग मानसून पहुंच चुका है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।  पिछले कई दिनों से  मुंबई में हो रही बारिश के बाद आज आसमान से बाद छंटे है।

Update: 2020-07-09 04:43 GMT

नई दिल्ली : पूरे देश में लगभग मानसून पहुंच चुका है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से मुंबई में हो रही बारिश के बाद आज आसमान से बाद छंटे है दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई भागों में पिछले 1-2 दिन से बारिश हुई जबकि मुंबई में करीब सप्ताह भर से बारिश जारी थी।

यह पढ़ें...कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार

इधर मौसम विभाग ने, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के बाद भूस्खलन की चेतावनी जारी की है शिमला, सोलन तथा नजदीकी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी है और राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होती रहेगी।



येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हिमाचल में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 11 जुलाई और 12 जुलाई को उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई से 12 जुलाई तक मुसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल में 9 जुलाई यानी आज से 11 जुलाई तक बारिश कहर बनकर बरपेगा।

यह पढ़ें...विकास दुबे के गुर्गे खत्म: मिल रही हर एक को मौत, पुलिस एनकाउंटर में बउआ ढेर

यहां होगी भारी बारिश

वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुदूरवर्ती स्थानों में काफी भारी बारिश की संभावना जताई है जबकि प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. इसी तरह, शुक्रवार और शनिवार को भी उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी भागों में बारिश और आंधी की संभावना है। देश के अन्य हिस्सों में भी राजस्थान गुजरात, असम, कर्नाटक , तमिलनाडु, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है।

Tags:    

Similar News