मंत्रिपरिषद से पशुधन विकास मंत्री एसपी सिंह बघेल ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मंत्रिपरिषद (Cabinet) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा सौंपा। साथ ही मुखयमंत्री का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगरा का सांसद चुने जाने पर बधाई दी। इस्तीफे के साथ ही इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि आगरा या फिरोजाबाद से उनके स्थान पर किसे मंत्री बनाया जाएगा।

Update: 2019-06-15 04:47 GMT

आगरा: उत्तर प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मंत्रिपरिषद (Cabinet) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा सौंपा। साथ ही मुखयमंत्री का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगरा का सांसद चुने जाने पर बधाई दी। इस्तीफे के साथ ही इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि आगरा या फिरोजाबाद से उनके स्थान पर किसे मंत्री बनाया जाएगा।

ये भी देंखे:यहां से जानिए कहां मिलने लगेंगे इस साल के अंत से भांग मिश्रित खाद्य पदार्थ

लखनऊ में मुखयमंत्री को सौंपा पत्र फिरोजाबाद जिले के टूंडला विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद एसपी सिंह बघेल को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने आगरा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया। चुनाव में जीत के बाद इस्तीफा देना ही था। सांसद चुने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस्तीफा देंगे। रोज अटकले लगाई जा रही थीं। उन्होंने इस्तीफा देकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया। इस्तीफा सौंपे जाते समय उनके साथ पुत्र पार्थ बघेल और भाजपा नेता मनोज अरोरा भी थे। इस्तीफा देने के साथ ही मंत्री का आतिथ्य (प्रोटोकोल) भी स्वयं ही समाप्त हो गया है।

टूंडला सीट को लेकर अटकलें तेज अब टूंडला विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। अगले छह महीने के अंदर चुनाव होना तय है। इस निमित्त टिकट के तमाम दावेदार भागदौड़ कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यहां से प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल की पसंद का हो सकता है। जानकारों का कहना है कि भाजपा के तमाम नेता टूंडला सीट से प्रो. एसपी सिंह बघेल का एकाधिकार तोड़ना चाहते हैं। सवाल यह है कि क्या कोई एसपी सिंह बघेल की जड़ों को काट पाएगा?

ये भी देंखे:शाहजहांपुर: पुरानी रंजिश के चलते युवकों की गोलियों से भूनकर की हत्या

भाजपा में शामिल होते ही दिखाया था रुतबा याद रहे कि एसपी सिंह बघेल ने भाजपा में शामिल होते ही अपना रुतबा दिखाया था। उन्हें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। इसके साथ ही वे पार्टी के स्टार प्रचारक भी बने। बिहार विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए उन्हें हेलीकॉप्टर दिया गया था। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने प्रचार किया। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहते हुए भी उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल था। माना जा रहा था कि एसपी सिंह बघेल को केन्द्र सरकार में मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा हो न सका।

Tags:    

Similar News