लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती

Lal Krishna Advani : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की की बुधवार को देरशाम एक बार फिर तबियत खराब हो गई है।

Report :  Rajnish Verma
Update: 2024-07-03 17:08 GMT

Lal Krishna Advani : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की की बुधवार को देरशाम एक बार फिर तबियत खराब हो गई है। इसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनका इलाज वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत सूरी में देखरेख में चल रहा है। बता दें कि बीते सप्ताह भी उनकी तबियत खराब हुई थी। इसके बाद उन्हें एम्स के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया था, हालत में सुधार होने के बाद अगले दिन अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

भारत रत्न पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को देररात लगभग 9 बजे डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपोलो अस्पताल ने बताया कि चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

राम मंदिर आंदोलन में निभाई बड़ी भूमिका

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत में हुआ था। उन्होंने कराची के सेंट पैट्रिक्स स्कूल से पढ़ाई की है। उनकी गिनती प्रखर वक्ताओं में होती है। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने देश भर में रथ यात्रा निकाली थी। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक भी रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। उन्होंने बीजेपी को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाने के लिए दिन-रात का किया। 

इसी साल भारत रत्न से नवाजा गया था

बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को 30 मार्च, 2024 को देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था। इसके पहले वर्ष 2015 में देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था। भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के सरकार के ऐलान के बाद लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा था कि मैं सम्मान के साथ भारत रत्न को स्वीकार करता हूं, ये महज मेरा सम्मान नहीं है, यह उन विचारों व सिद्धांतों का सम्मान है, जिसका हमने उम्र भर पालन किया है।

Tags:    

Similar News