भगवान बिरसा मुंडा: पुण्य तिथि पर झारखण्ड के राज्यपाल और CM ने दी श्रद्धांजलि

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के पुण्य तिथि के मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास, मेयर आशा लकडा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित अन्य नेताओं ने रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Update: 2019-06-09 05:33 GMT

रांची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के पुण्य तिथि के मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास, मेयर आशा लकडा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित अन्य नेताओं ने रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कोकर डिस्टलरी तालाब के पास स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर जाकर माल्यार्पण किया। उसके बाद बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

यह भी देखें... संत कबीर के 622वां प्रकटोत्सव पर जबलपुुर में होगा ‘देहदान-रक्तदान’

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय, मनन चिंतन केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। जहां झारखंड आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों के संघर्ष की गाथा नई पीढ़ी को देखने को मिलेगी।

इसके अलावा रांची में स्थित पुराना बिरसा मुंडा जेल परिसर को लाइट एंड साउंड सिस्टम से सुसज्जित किया जाएगा। जहां बिरसा मुंडा के संघर्ष की वीडियो क्लिपिंग भी लोगों को दिखेगी। इससे पूर्व राजपाल ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की।

Tags:    

Similar News