674 लोगों की मौत! बाढ़ और बारिश का सितम जारी, हैरान करने वाले हैं आंकड़े

खेतों में उड़द और सोयाबीन की फसलों को अति-वर्षा और बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। प्रदेश के पश्चिमी भाग में बारिश और बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

Update:2023-06-27 10:35 IST
674 लोगों की मौत! बाढ़ और बारिश का सितम जारी, हैरान करने वाले हैं आंकड़े

भोपाल: देशभर में बाढ़ और बारिश का सितम जारी है। इसकी वजह से पूरा देश पानी में डूब गया है। वहीं, बाढ़ और बारिश की वजह से मध्य प्रदेश भी काफी प्रभावित हुआ है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार ने अब बारिश और बाढ़ की वजह से हुई मौतों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आंकड़ों की मानें तो प्रदेश में अब तक 674 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि 12 हजार करोड़ रुपये का नुकसान प्रदेश को बारिश व बाढ़ के कारण हुआ है।

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर केस: चिन्मयानंद के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगी प्रियंका गांधी

पशुओं की बात करें तो अभी तक बारिश और बाढ़ की वजह से 1,888 पशुओं की मौत हो चुकी है। 1 लाख 18 हजार 386 भवन भारी बारिश की वजह से राज्य में क्षतिग्रस्त हुए हैं। यही नहीं, कई मकान भी इसकी वजह से नष्ट हो गए हैं। आंशिक तौर पर कुछ भवनों को नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: Dr. Herbert Kleber Google Doodle: सबसे गंदी लत को छुड़वाने के लिए मिला सम्मान

बारिश और बाढ़ के कारण किसानों को भी काफी नुकसान हुआ है। इसकी वजह से 60.47 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हो गयी है। प्रदेश में करीब 55 लाख 36 हजार 517 किसानों को बाढ़ का खामियाजा भुगतना पड़ा। मध्य प्रदेश में साल 2013 के बाद इस साल सर्वाधिक 1,203 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

उड़द और सोयाबीन की फसलों को हुआ नुकसान

खेतों में उड़द और सोयाबीन की फसलों को अति-वर्षा और बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। प्रदेश के पश्चिमी भाग में बारिश और बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं, सरकार का ये भी कहना है कि मॉनसून के बाद ही इसका सही आंकलन हो पाएगा कि मध्य प्रदेश को कितना नुकसान पहुंचा है।

Tags:    

Similar News