अभी-अभी लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां, यहां सड़कों पर उमड़ी हजारों मजदूरों की भीड़

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। खतरे को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है। लॉकडाउन के कारण देश भर में तमाम मजदूर फंस गये हैं।

Update: 2020-05-02 08:37 GMT

मुंबई: भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। खतरे को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है। लॉकडाउन के कारण देश भर में तमाम मजदूर फंस गये हैं। वे अपने घर जाना चाहते हैं। उन्हें घर पहुंचाने के लिए ट्रेन चलाई जा रही है।

इस बीच आज महाराष्ट्र से खबर आ रही है कि यहां के चंद्रपुर इलाके में सड़कों पर उत्तर भारत के लगभग एक हजार मजदूर एकत्र हो गए और अपने मूल स्थानों पर वापस जाने की मांग करने लगे। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

ये कैसे हुआ: इन 2 देशों ने सभी को चौंका दिया, बिना लॉकडाउन कर दिखाया ऐसा

नासिक से शुक्रवार शाम 347 मजदूरों को लेकर रवाना हुई थी ट्रेन

लॉकडाउन आगे बढ़ने की घोषणा के साथ ही सरकारों ने मजदूरों की घर वापसी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र के नासिक से अपने श्रमिक वापस बुलवाए हैं। नासिक से शुक्रवार शाम 347 मजदूरों को लेकर निकली स्पेशल ट्रेन तड़के भोपाल पहुंची।

केंद्र सरकार ने अब लॉकडाउन में फंसे लोगों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए ट्रेनों को चलाने की इजाजत दी है। इसके बाद महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के लिए निकली स्पेशल ट्रेन 2 मई को सुबह भोपाल पहुंची। इस ट्रेन में 347 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में 28 जिलों के मजदूर हैं। रेलवे स्टेशन पर मजदूरों की स्क्रीनिंग हो रही है। मजदूरों को घर भेजने के लिए 20 बसों की व्यवस्था की गई है। मजदूरों ने सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि आखिरकार अब वो अपनों के बीच पहुंचने वाले हैं।

लॉकडाउन में इस खूबसूरत एक्ट्रेस से हो गई ये बड़ी गलती, अब पड़ रहा पछताना

गृह मंत्रालय की गाइडलाइन

श्रमिकों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए गृह मंत्रालय की ओर से गाइडलाइन जारी की गई थी। इसके मुताबिक प्रवासी मजदूरों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाने के लिए एक मई मजदूर दिवस और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन महाराष्ट्र में दूसरे राज्यों के फंसे लोगों को लेकर यह ट्रेन निकली।

बता दें कि विशेष रेलगाड़ियों को चलाने के लिए राज्य सरकारों की मांगों के बाद, भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि फंसे हुए मजदूरों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और छात्रों को घरों तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार से 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनें चलेंगी।

लॉकडाउन में सड़कों पर गाड़ियां दौड़ाना पड़ा भारी, पुलिस ने काटे 4.5 लाख चालान

Tags:    

Similar News