महाराष्ट्र के 5 जिलों में आंशिक लॉकडाउन, बिना मास्क पकड़े जाने पर देना होगा जुर्माना

चेंबूर, तिलक नगर, मुलुंड जैसे क्षेत्रों में पहले से ही पाबंदिया लागू हैं। मुंबई में 20 फरवरी को कोरोना के 897 नए केस मिले जबकि तीन संक्रमित लोगों की मौत हो गई थी।

Update: 2021-02-21 13:47 GMT
ऐसी आशंका है कि वायरस का नया स्ट्रेन महराष्ट्र में भी एंट्री कर सकता है। हालांकि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजीपुणे से सैम्पल की फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शाम को प्रदेश के लोगों को संबोधित करेंगे। राज्य के नाम होने जा रहे सीएम के इस संबोधन को लेकर कई अटकलें लग रही हैं।

सीएम के संबोधन में कुछ अप्रत्याशित ऐलान होने की अटकलें इसलिए भी लग रही हैं क्योंकि राजधानी मुंबई सहित प्रदेश में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

बता दें कि उद्धव ठाकरे कैबिनेट के मिनिस्टर अमरावती और यवतमाल में कोरोना की बिगड़ रही स्थिति को लेकर चिंता जता चुके हैं।

यहां आज हो रही भारी बारिश, 9वीं तक के सभी स्कूल 22 तक बंद, जानें देश भर का हाल

महाराष्ट्र के 5 जिलों में आंशिक लॉकडाउन, बिना मास्क पकड़े जाने पर देना होगा जुर्माना(फोटो:सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र के 5 जिलों में आंशिक लॉकडाउन

वहीं बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पहले ही 1305 इमारतों को सील कर दिया है। अमरावती शहर और अचलपुर शहर में सात दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। जबकि चेंबूर, तिलक नगर, मुलुंड जैसे क्षेत्रों में पहले से ही पाबंदिया लागू हैं।

इन इलाकों में बड़ी संख्या में कोरोना मरीज सामने आए हैं। संरक्षक मंत्री यशोमति ठाकुर ने रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही है।

इस दौरान जिले में केवल आवश्यक सेवाओं के संचालन की अनुमति रहेगी। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक महाराष्ट्र के 5 जिलों में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है।

नासिक में रात 11 से सुबह 5 बजे तक (नाईट कर्फ्यू) आपातकालीन सेवा छोड़कर संचारबंदी की घोषणा की गई है। बिना मास्क घूमते पाए जाने पर 1000 रुपये जुर्माने की भी बात कही गई है। पूरी तस्वीर सीएम के संबोधन के बाद ही साफ हो पायेगी।

भारत-चीन पर बड़ी खबर: चुशुल-मोल्डी सीमा पर ही क्यों हो रही वार्ता, पढ़ें पूरी खबर

महाराष्ट्र के 5 जिलों में आंशिक लॉकडाउन, बिना मास्क पकड़े जाने पर देना होगा जुर्माना(फोटो:सोशल मीडिया)

नए स्ट्रेन की राज्य में एंट्री का भी बना हुआ है खतरा

जिनमें अकोला, यवतमाल, सतारा और अमरावती जैसे इलाके शामिल है। 24 घंटे पहले महाराष्ट्र में कोरोना के 6,281 नए केस रिपोर्ट हुए थे। साथ ही 40 लोगों के मरने की भी खबर आई थीं।

ऐसी आशंका है कि वायरस का नया स्ट्रेन राज्य में भी एंट्री कर सकता है। हालांकि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजीपुणे से सैम्पल की फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है। मुंबई में 20 फरवरी को कोरोना के 897 नए केस मिले जबकि तीन संक्रमित लोगों की मौत हो गई थी।

शर्मनाक: MP में गार्ड ने महिला को अस्पताल से घसीटकर बाहर फेंका, वीडियो वायरल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News