फिर भड़कीं ममता दीदी, कहा- बंगाल में आतंक का माहौल बना रही है BJP

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी बृहस्पतिवार को यहां अपनी पार्टी के एक दिवंगत कार्यकर्ता के घर गई और उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि भगवा पार्टी राज्य में आतंक का माहौल बना रही है।

Update: 2019-06-07 04:42 GMT

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी बृहस्पतिवार को यहां अपनी पार्टी के एक दिवंगत कार्यकर्ता के घर गई और उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि भगवा पार्टी राज्य में आतंक का माहौल बना रही है।

ये भी देंखे:अलीगढ़: 5 हजार के लिए ढाई साल की मासूम की हत्या, बॉलीवुड समेत पूरे देश में गुस्सा

ममता ने भाजपा पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता निर्मल कुंडु की हत्या का आरोप लगाया। हालांकि, भाजपा इन आरोपों से इनकार किया है।

ममता ने कहा, ‘‘भाजपा उन स्थानों पर आतंक का माहौल बना रही है जहां से हम जीते (लोकसभा चुनाव) हैं। वह (भाजपा) बंगाल की संस्कृति को भी अपमानित करने की कोशिश कर रही है।’’ उन्होंने दिवंगत कार्यकर्ता के आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा,‘‘भाजपा क्यों लोगों को मारने जैसे अत्याचार कर रही है? यह कैसी राजनीति है?’’

ये भी देंखे:उत्तराखंड: बारिश से लोगों को मिली राहत, खुशनुमा हुआ मौसम

ममता ने कहा कि यह मामला सीआईडी को सौंपा गया है।

(भाषा)

Tags:    

Similar News