इस कॉलेज ने जारी किया ऐसा फरमान कि सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Update: 2016-09-06 10:34 GMT

मंगलौर: यहां के एक कॉलेज में वहां के प्रबंधन ने अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। इसके बाद से छात्रों के लिए जारी इस फरमान की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। कारण, कॉलेज के नए नियम लड़का-लड़की में भेद करते दिख रहे हैं।

क्या कहा गया है छात्रों को फरमान में:-

-छात्रों को जारी आदेश में कहा गया है कि कोई भी छात्र पब और पार्टियों में शामिल नहीं होगा।

-शाम के समय कोई भी छात्रा कॉलेज कैंपस से बाहर नहीं जाएगी।

-ब्रेक के दौरान कोई छात्रा दूसरे क्लास के किसी छात्र से बात नहीं कर सकती।

-छात्राओं को कहा गया है कि मेहंदी केवल हथेली पर लगाई जा सकती है।

-अकेली लड़की, लड़कों के ग्रुप में और अकेला लड़का, लड़कियों के ग्रुप से बात नहीं करेगा।

प्रिंसिपल का तर्क

इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य ने एक अखबार से बात करते हुए कहा कि इन गाइडलाइन्स का उद्देश्य स्टूडेंट्स का ध्यान पढ़ाई में लगाने से है। इससे नैतिकता बनी रहेगी। उन्होंने कहा, कि लड़के और लड़कियों के बीच भेदभाव पैदा करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। प्राचार्य ने कहा, इस नियम से स्टूडेंट्स के पेरेंट्स भी खुश हैं।

Tags:    

Similar News