Jharkhand News: झारखंड में दलित महिला के साथ मणिपुर जैसी दरिंदगी, घर से खींचकर जंगल ले गई भीड़, फिर निर्वस्त्र कर पीटा

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र का है। यहां के कोवडिया टोला में भीड़ ने एक दलित महिला के साथ अमानवीयता की हदें पार कर दीं।

Update: 2023-07-27 10:24 GMT
(Pic Credit-Social Media)

Jharkhand News: गिरिडीह, देश में महिलाओं के साथ बर्बरता की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मणिपुर हिंसा से जुड़ी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। हालांकि, महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं जातीय हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर तक ही सीमित नहीं है। अन्य राज्यों से भी ऐसी बर्बरता की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र का है। यहां के कोवडिया टोला में भीड़ ने एक दलित महिला के साथ अमानवीयता की हदें पार कर दीं।

बुधवार रात को पीड़ित महिला को गांव के ही लोगों की एक समूह ने घर से खींचकर बाहर निकाला और उसे पास के जंगल ले गए। इस दौरान महिला पूरी तरह निर्वस्त्र हो गई। वह अपनी इज्जत बचाने के लिए चीखती रही, लेकिन भीड़ में शामिल किसी की दिल नहीं पसीजा। पीड़िता को आरोपियों ने एक पेड़ से बांधा और फिर उसे पिटने लगे। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इन सब में गांव की कुछ महिलाएं भी शामिल थीं।

पुलिस ने महिला को बचाया

आरोपियों ने महिला को बेहोश होने तक पीटना जारी रखा। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बचाया। पुलिस ने निर्वस्त्र पड़ी पीड़िता के तन पर कपड़े डाले और उसे अस्पताल रेफर किया, जहां उसका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। सरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार मौर्य ने कहा कि महिला की हालत में सुधार होने के बाद उसका विस्तृत बयान लिया जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला ने क्या सुनाई आपबीती

अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला से स्थानीय पत्रकारों ने जैसे-तैसे बातचीत की। महिला ने बताया कि बुधवार रात को अचानक कुछ पुरूष और महिला घर पर आए और जबरन कपड़ा से मुंह बांधकर उसे घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल ले गए। वहां एक पेड़ से बांधकर उसपर लात-घुसे बरसाने लगे। इस दौरान उसे पूरी तरह निर्वस्त्र कर दिया गया।

वही, स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़िता महिला का अवैध शारीरिक संबंध था। वह अक्सर देर रात आया-जाता करती थी। जिसे लेकर गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति भी जताई थी। उनका कहना है कि शायद इसलिए उनमें से कुछ आक्रोशित लोगों ने महिला के साथ ये बर्बरता की।

Tags:    

Similar News