Manipur Viral Video: मणिपुर कांड की आग पहुंची इम्फाल, महिलाओं और पुलिस में झड़प के दौरान आगजनी की कोशिश

Manipur Viral Video Case: मणिपुर में हालात सुधरने के बजाय लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इम्फाल में महिलाओं का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने इस दौरान आगजनी की भी करने की कोशिश की है।

Update: 2023-07-22 04:25 GMT
Women protest in Imphal (Social Media)

Manipur Viral Video Case: मणिपुर में हालात सुधरने के बजाय लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इम्फाल के गारी इलाके में महिलाओं का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने इस दौरान टायर जलाकर आगजनी की भी करने की कोशिश की। लेकिन,पुलिस और सेना ने समय रहते हालात संभाल लिए। जानकारी मिल रही है कि इस दौरान पुलिस प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच में झड़प भी हुई है।

इम्फाल के गारी इलाके में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

बता दें कि मणिपुर में चार मई को हुई घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। देश के कई हिस्सों में मणिपुर में जारी हिंसा को खत्म करने और महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही हैं। ये विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच आज यानी कि शनिवार को इम्फाल के गारी इलाके में महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने इस दौरान आगजनी करने की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को खदेड़ दिया। एक दिन पहले भी महिलाएं सड़कों पर उतर आई थी, उन्होने मुख्य आरोपी हेरोदास के घर को आग के हवाले कर दिया था।

कुकी समुदाय की महिलाओं ने कल भी यानी कि शुक्रवार को चुराचांदपुर और कांगपोकपी सहित कई पहाड़ी जिलों में इसी तरह का विरोध पदर्शन किया था। महिलाओं ने बैनर और हाथ में तख्तियां पकड़ रखी थी, उन पर लिखा हुआ, हम न्याय चाहते हैं, दोषियों को बुक करो, बलात्कार की सजा मौत के अलावा कुछ नहीं होनी चाहिए। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा था कि मणिपुर मे जो भी हुआ ये दुनिया का सबसे बर्बर कृत्य है। इससे पहले उन्होने ऐसा कभी नहीं देखा।

मैतेई समुदाय को मिजोरम छोड़ने की धमकी

महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी को लेकर मिजोरम में भी भारी आक्रोश है। मिजोरम के उग्रवादियों के एक संगठन ने कहा है कि दरिंदगी की इस घटना से युवाओं में भारी आक्रोश है। ऐसे में मैतेई समुदाय के लिए बेहतर होगा कि वह राज्य छोड़कर चले जाएं। वहीं, इस पूरे मामले में लगातार पुलिस का एक्शन जारी है। अब तक मुख्य आरोपी सहित पांच की गिरफ्तार की जा चुकी है। एक आरोपी की गिरफ्तारी आज ही यानी कि शनिवार को हुई है।

Tags:    

Similar News