पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, लड़कियों को PhD तक मिलेगी फ्री एजुकेशन

पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को घोषणा पत्र जारी किया। यह घोषणा पत्र पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने जारी किया। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह और राजिंदर भट्टल सहित राज्य के कई नेता मौजूद रहे। मनमोहन सिंह ने कहा कि बीजेपी-अकाली ने पंजाब को बर्बाद किया है।

Update: 2017-01-09 05:15 GMT

नई दिल्लीः पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए सोमवार (9 जनवरी) को कांग्रेस पार्टी ने पंजाब का घोषणा पत्र जारी किया। यह घोषणा पत्र पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने जारी किया। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह और राजिंदर भट्टल सहित राज्य के कई नेता मौजूद रहे। मनमोहन सिंह ने इस दौरान बीजेपी-अकाली दल पर जमकर निशाना साधा। यह घोषणा पत्र दिल्ली से जारी किया गया है।

कांग्रेस ने पंजाब के लिए घोषणापत्र में किए हैं ये बड़े वादे ....

-सतलुज-यमुना लिंक विवाद का सीधे जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन घोषणापत्र की पहली ही लाइन है कि 'पंजाब दा पानी, पंजाब वास्ते।'

-4 सप्ताह में ड्रग्स की सप्लाई और उसके इस्तेमाल को खत्म करने का वादा।

-हर घर में रोजगार दिया जाएगा।

-किसानों की कर्ज माफी। आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा का वादा।

-नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में महिलाओं को 33% आरक्षण।

-बेघर दलितों को मुफ्त में आवास मुहैया कराने का वादा।

-ओबीसी समुदाय के हितों की रक्षा।

-लड़कियों को पीएचडी तक फ्री एजुकेशन दी जाएगी।

-बिजनेस और इंडस्ट्रीज के लिए 5 रुपए यूनिट बिजली दी जाएगी। अभी यह 7.60 रुपए यूनिट है।

-युवाओं को हर महीने 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता।



मनमोहन सिंह ने क्या कहा ?

-मनमोहन सिंह ने कहा कि पंजाब को अमरिंदर सिंह जैसे कुशल नेतृत्व की जरूरत है ताकि प्रदेश ने 10 सालों में जो नुकसान उठाया है, उसकी भरपाई की जा सके।

-कैप्टन अमरिंदर सिंह की लीडरशिप में पंजाब काफी तरक्की करेगा। उन्हें काफी अनुभव है।

-हम पंजाब में इन्फ्रास्ट्रक्चर, एग्रीकल्चर को बेहतर करने के लिए काम करेंगे। अकाली सरकार में इन सभी की अनदेखी हुई।



क्या कहा अमरिंदर सिंह ने?

-गांव-गांव जाकर घोषणा पत्र जारी किया गया।

-अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम किसानों की समस्याएं दूर करेंगे और युवाओं को रोजगार देंगे।

-पंजाब में ड्रग की समस्या को 4 हफ्ते में दूर करेंगे।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर दी प्रतिक्रिया









Tags:    

Similar News