Delhi Fire News: डीएनडी के पास यमुना क्षेत्र में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

Delhi Fire News: डीएनडी के पास यमुना क्षेत्र में भीषण आग लग गई है। आग लगने के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

Report :  Aniket Gupta
Update: 2024-04-25 08:59 GMT

Delhi Fire News: डीएनडी के पास यमुना क्षेत्र में आज दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि उसकी लपटें डीएनडी फ्लाइओवर से दूर से देखी जा रही हैं। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दमकलकर्मी की टीम पहुंचे हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Tags:    

Similar News