कल्बे सादिक का ऐसा था लोगों के साथ रिश्ता, जानिए उनकी अनसुनी बातें

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक का मंगलवार को निधन हो गया। काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया के चलते उन्हें अस्पताल में भारती कराया गया था।

Update: 2020-11-25 04:52 GMT
मौलाना कल्बे सादिक

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक का मंगलवार को निधन हो गया। काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया के चलते उन्हें अस्पताल में भारती कराया गया था। जिसके चलते 81 की उम्र में उनका कल रात निधन हो गया।

संकट के वक़्त याद आए सादिक साहब

नफासत व नजाकत के इस नवाबी शहर में जब भी संकट आया तब-तब लोगों की निगाहें सादिक साहब की तरफ गई की वो ज़रूर कोई हल निकाल लेंगे। उन्होंने सबकी उमीदों को कायम रखा।चाहे शिया-सुन्नी विवाद हो या हिन्दू मुसलमानों का कोई मामला वह सबका हल निकाल लेते।

संवेदनशील मुद्दों पर बेबाक राय

उनका संवेदनशील मुद्दों पर बेबाक राय रखना वही असहमति जताने में भी वह कभी पीछे नहीं हटें लेकिन सलीके के साथ और संविधान के दायरे में रह कर सब किया। दुनिया के इस्लामी मुल्कों में ही एक विद्वान के नाते सम्मान नहीं बल्कि इंग्लैंड व अमेरिका जैसे देशों में उन्हें सुनने वालों की भीड़ जो इस्लामी देश नहीं है, उनकी शख्सियत का कद बताने को पर्याप्त है।

ये भी पढ़ें…शादी-समारोहों पर पाबंदी! सरकार की नई गाइडलाइंस, सिर्फ इतने लोग हो पाएंगे शामिल

इन नेताओं से थे गहरे रिश्ते

आपको बता दें, कि इस्लाम के बड़े चेहरे होने के अलावा, बड़े-बड़े नेता केसी सुदर्शन और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे शख्सियत सादिक साहब के ख़ास थे। मामला चाहे पाकिस्तान से हो या चीन से। मौलाना हमेशा मुल्क के अव्वल नंबर के पैरोकार बनकर सामने आए।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, पार्टी को तगड़ा झटका, देश में शोक की लहर

वही मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

 

Tags:    

Similar News