मुंबई-गोवा में आज मानसून रहेगा मेहरबान, दिल्ली NCR में अभी करना होगा इंतजार

भारत के कई राज्यों में मॉनसून का असर आज देखने को मिलेगा। कल तक यहां गर्मी से राहत नहीं मिली है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, कल मंगलवार से दक्षिण-पश्चिम, दक्षिणी दिल्ली, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, औरंगाबाद और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ-साथ वर्षा हो रही है इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान की संभावना है।

Update: 2020-07-01 01:48 GMT

नई दिल्ली भारत के कई राज्यों में मॉनसून का असर आज देखने को मिलेगा। कल तक यहां गर्मी से राहत नहीं मिली है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, कल मंगलवार से दक्षिण-पश्चिम, दक्षिणी दिल्ली, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, औरंगाबाद और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ-साथ वर्षा हो रही है इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान की संभावना है।

 

यह पढ़ें...अभी-अभी मेडिकल सेंटर में भीषण विस्फोट, 17 लोगों की मौत, लाशों के उड़े चिथड़े

 

मॉनसून में परिवर्तन

मॉनसून में अब परिवर्त्तन देखने को मिल सकता है। मौसम बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। उम्मीद है कि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में जारी भारी वर्षा में कमी आ सकती है। साथ ही साथ गुजरात तथा महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत में मानसून के रूख में फिलहाल कोई बदलाव नहीं दिखाई देगा। इधर, पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्र, जैसे- पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत अन्य स्थानों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। कहा गया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 जुलाई तक भारी बारिश होगी। पिछले गुरुवार से ही यहां मानसून सक्रिय है। यहां राजधानी का आज का तापमान अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा।

 

यह पढ़ें...जिले में कोरोना का कहर, नगर पालिका के 4 कर्मचारी समेत मिले 34 केस, एक की मौत

 

अगले 3 से 4​ दिनों तक बारिश नहीं होगी

दिल्ली में अगले 3 से 4​ दिनों में ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है, खासकर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। तो मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई स्थानों के लिए भारी बारिश होगी। दोनों राज्यों में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मुंबई समेत कोंकण गोवा क्षेत्र को अच्छी बारिश होने के आसार हैं। खासतौर पर 3 से 5 जुलाई के बीच इन भागों पर मॉनसून मेहरबान होगा और भारी बारिश हो सकती है।

 

 

राजस्थान में मौसम

इधर कई दिनों से राजस्थान सहित कई प्रदेशों में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। लेकिन अब चिंता करने की बात नहीं है। कुछ ही घंटों के अंदर कई राज्यों में बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 घंटे के अंदर हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के कोसली, महेंद्रगढ़, नारनौल, राजस्थान के विराटनगर, अलवर, उत्तर प्रेश के सहारनपुर, उत्तराखंड के रुड़की, मध्य प्रदेश के राजगढ़ और बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अगले दो घंटे के अंदर गरज के साथ बारिश हो सकती है।

Tags:    

Similar News