स्विस जोड़े की पिटाई पर सुषमा ने UP सरकार से मांगी रिपोर्ट

यह घटना रविवार दोपहर की है। स्विट्जरलैंड के लुजाने के रहने वाले जोड़े का युवाओं के एक समूह ने रेलवे स्‍टेशन से परेशान करना शुरू कर दिया। पहले उनका पीछा किया गया और फिर पत्‍थरों-डंडों से बेरहमी से पीटा भी गया। इतना ही नही वे खून से लथपथ सड़क पर पड़े रहे और आते-जाते लोग उनकी मदद करने की बजाय वीडियो बनाते नजर आए।

Update: 2017-10-26 06:45 GMT

नई दिल्‍ली: यूपी के फतेहपुरी सिकरी से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां भारत घूमने आए एक स्विस जोड़े के साथ कुछ युवाओं ने दुर्व्‍यवहार किया और बुरी तरह पीटा। वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए विदेशी पर्यटकों की पिटाई पर सख्‍त नाराजगी जताई।



सुषमा ने मांगी रिपोर्ट

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आगरा में स्विट्जरलैंड के एक जोड़े पर रविवार को कथित तौर पर हुए हमले के संबंध में गुरुवार को यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी है। सुषमा ने स्विट्जरलैंड के जोड़े पर हमले की खबर को शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा, 'मैंने इसे अभी देखा। मैने इस संबंध में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।' वहीं, खबर है कि 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी शख्‍स को गिरफ्तार भी कर लिया है।

क्या था मामला?

यह घटना रविवार दोपहर की है। स्विट्जरलैंड के लुजाने के रहने वाले जोड़े का युवाओं के एक समूह ने रेलवे स्‍टेशन से परेशान करना शुरू कर दिया। पहले उनका पीछा किया और फिर पत्‍थरों-डंडों से बेरहमी से पीटा। इतना ही नही वे खून से लथपथ सड़क पर पड़े रहे और आते-जाते लोग उनकी मदद करने की बजाय वीडियो बनाते नजर आए।

दिल्‍ली के अस्पताल में भर्ती

यह जोड़ा कथित तौर पर 30 सितंबर को भारत आया था और आगरा के दो दिवसीय दौरे पर था। फिलहाल, क्यून्टीन जेर्मी क्लॉर्क अपनी गर्लफ्रेंड मेरी द्रोज के साथ दिल्ली के एक अस्पताल में एडमिट है। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड का बायां हाथ जख्‍मी हो गया। शुरुआत में उन्‍हें कम्‍युनिटी हेल्‍थ सेंटर ले जाया गया, जहां से उन्‍हें आगरा और फिर बाद में दिल्‍ली के अपोलो अस्‍पताल रेफर कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जल्‍द ही उन्‍हें डिस्‍चार्ज कर दिया जाएगा। शनिवार को आगरा घूमने के बाद वह रविवार को फतेहपुर सीकरी पहुंचे थे।

Tags:    

Similar News