Bharat Jodo Yatra: इंदौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पहुंच चुकी है। यात्रा में दो युवक ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

Update: 2022-11-28 06:32 GMT

इंदौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे: Photo- Social Media

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra ) मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) पहुंच चुकी है। सोमवार सुबह 6 बजे उनकी यात्रा बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई। इस दौरान जब राहुल गांधी सांवेर रोड मॉडर्न चौराहे के पास पहुंचे तो वहां खड़े दो युवक ने मोदी-मोदी के नारे (Modi Modi slogans) लगाए। राहुल रूके और कहा- बुलाओ उन्हें। तब तक दोनों युवक भाग चुके थे।

राहुल गांधी करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यात्रा फिलहाल इंदौर-उज्जैन रोड पर वैष्णव कॉलेज के सामने रूकी है। भारत जोड़ो यात्रा के यात्री यहीं दोपहर का भोजन करेंगे और साढ़े तीन बजे आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका नाइट स्टे आज सांवेर में होगा। राहुल गांधी दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस भी करने वाले हैं। इस दौरान वह कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इंदौर को शिकागो जैसा बनाने का वादा

इंदौर में प्रवेश करने पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत हुआ। रविवार शाम को लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने इंदौर को देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक केंद्र बनाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जब आएगी तो इस बात की चिंता करेंगे कि जो काम अमेरिका के लिए शिकागो करता है वहीं काम भारत के लिए इंदौर करे। इंदौर के एयरपोर्ट का विकास उसी तर्ज पर हो।

इंदौर का दिल कहे जाने वाले राजवाड़ा पर लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जो काम चीन की सेना नहीं कर पाई उसे नोटबंदी और जीएसटी ने कर दिया। इन दोनों पॉलिसियों ने देश को काफी नुकसान पहुंचाया है, छोटे उद्योग –धंधे और व्यापारियों को समाप्त कर दिया। राहुल ने अपने संबोधन में देश के सबसे साफ शहर के रूप में विख्यात इंदौर की जमकर तारीफें कीं।

Tags:    

Similar News