बिहार में भारी बारिश ने मंत्री जी को भी नहीं छोड़ा, हुआ ये हाल

बिहार के अधिकतर हिस्सों में हो रही लगातार भीषण बारिश ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इसके चलते खासतौर पर रेल यातायात, स्वास्थ्य सुविधाएं और स्कूल प्रभावित हुए हैं।

Update:2023-06-20 08:10 IST

पटना: बिहार के अधिकतर हिस्सों में हो रही लगातार भीषण बारिश ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इसके चलते खासतौर पर रेल यातायात, स्वास्थ्य सुविधाएं और स्कूल प्रभावित हुए हैं। राजधानी पटना की कई सड़कों पर पानी बह रहा है। मंत्रियों तक के घरों में पानी घुस आया। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निजी मकान, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूड़ी के घर में पानी जमा है।

ये भी देखें:उन्नाव रेप पीड़िता को दिल्ली में नहीं मिल रहा मकान, मां को सता रहा खौफनाक डर

30 सितंबर तक शहर में भीषण बारिश होने का अनुमान

मौसम विभाग ने 30 सितंबर तक शहर में भीषण बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है। पटना जिला प्रशासन ने मंगलवार तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट कुमार रवि ने कहा, ''राजेंद्र नगर और एस के पुरी जैसे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।''

राजेंद्र नगर स्थिति एक गर्ल्स हॉस्टल में कई लड़कियां बारिश के पानी के कारण फंस गई। जिन्हें निकालना मुश्किल हो रहा था। जिसके बाद एसडीआरएफ की मदद से लड़कियों को जेसीबी से रेस्क्यू किया गया।

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर और गर्दनीबाग अस्पताल के परिसर में काफी पानी भर गया है। भारतीय मौसम विज्ञान के प्रतिनिधि ने अगले 48 घंटे के पूर्वानुमान में बताया कि मध्य बिहार, पूर्वी बिहार, उत्तर पूर्वी बिहार एवं दक्षिण पूर्वी बिहार में वर्षा की स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद स्थिति में सुधार होगा और तीन अक्टूबर तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।

ये भी देखें:भीषण बारिश: 24 घंटे का हाई अलर्ट जारी, रद्द की गयी कई ये खास ट्रेने

सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बारिश से उत्पन्न स्थिति की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बिहार में 12 स्थानों पर 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने पूर्वानुमान जताया कि बिहार के अधिकतर इलाकों में अगले 48 घंटे तक मध्यम से भीषण बारिश होगी और स्थिति तीन अक्टूबर के बाद सामान्य होगी।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि भीषण बारिश से जमीन धसने के कारण धनबाद मंडल के दिलवा-नाथगंज पर अप लाइन एवं डाउन लाइन पर परिचालन कुछ घंटे के लिए प्रभावित रहा।

Tags:    

Similar News