पांच दिन की देरी से इस तारीख को केरल पहुंचेगा मानसून

इस साल मानसून छह जून को केरल के तट पर पहुंचेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दआईएमडी ने कहा कि सामान्य तौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून एक जून को भारत की मुख्य भूमि में प्रवेश करता है पर इस बार यह पांच दिन की देरी से पहुंचेगा।

Update: 2019-05-15 09:41 GMT
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: इस साल मानसून छह जून को केरल के तट पर पहुंचेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि सामान्य तौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून एक जून को भारत की मुख्य भूमि में प्रवेश करता है पर इस बार यह पांच दिन की देरी से पहुंचेगा। इस तारीख में चार दिन अधिक या कम भी हो सकते हैं।

आईएमडी के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मंगलवार को एक निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा था कि मानसून चार जून को केरल आयेगा और इसमें दो दिन का हेरफेर हो सकता है।

ये भी पढ़ें...मानसून में इस तरह से करें स्किन केयर

Tags:    

Similar News