वंदे भारत मिशन जारी, 24 घंटे में 800 से ज्यादा भारतीयों की हुई वतन वापसी

वंदे भारत मिशन के तहत पिछले 24 घंटे में 800 से ज्यादा भारतीयों की वतन वापसी हुई। इस मिशन के जरिये लॉकडाउन में विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाया जा रहा है

Update: 2020-05-10 06:09 GMT

भारत समेत पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। ऐसे में वंदे भारत मिशन के तहत विदेश फंसे भारतीयों को एयर इंडिया के विमानों से लगातार वापसी कराई जा रही है। इस मिशन के तहत पिछले 24 घंटे में 800 से ज्यादा भारतीयों को अपने देश में वापस लाया जा चुका है। इसके अलावा मालदीव के लिए रवाना हुआ INS जलाश्व अगले कुछ घंटों में 698 लोगों को लेकर वापस कोच्ची पहुंचने वाला है।

वंदे भारत मिशन के तहत जारी भारतीयों की वतन वापसी

वंदे भारत मिशन के तहत 329 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विमान लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से चलकर आज सुबह 4 बजे मुंबई पहुंचा। जहां सभी को एयरपोर्ट पर शुरूआती जांच के बाद बसों में बैठाकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया। सभी यात्रियों को क्वारंटाइन किया जाएगा। लंदन से अपने वतन लौटे सभी यात्रियों के चहरे पर एक सुकून और ख़ुशी की लहर थी। कुछ दिनों के लिए लंदन गए ये यात्री लॉकडाउन की वजह से वहीं पर फंस गए थे।

ये भी पढ़ें- शोले में इस वजह से काम नहीं करना चाहता था ये एक्टर, कैंसर से हुई थी मौत

इसके अलावा एक विशेष विमान शारजाह से 182 यात्रियों को लेकर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। जहां यात्रियों की पहले थर्मल स्कैनिंग हुई जिसके बाद उन्हें बस और टैक्सी के जरिये उनके जिले वापस भेज दिया गया। इसके अलावा 163 यात्रियों को कुवैत से विशेष विमान के द्वारा हैदराबाद लाया गया। इसके अलावा ढाका स्वे पहली फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड जिसमें 129 यात्री सवार थे।

वंदे भारत मिशन का आज का कार्यक्रम

इसके अलावा मलेशिया में फंसे 177 भारतीयों को वंदे भारत मिशन के तहत भारत लाया गया। इन यात्रियों की फ्लाइट शनिवार रात 10:20 बजे फ्लाइट त्रिची पहुंची। जिसके बाद इन यात्रियों का टेस्ट हुआ और बाद में जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए उन्हें महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल ले जाया गया जबकि अन्य लोगों को क्वारनटीन में रखा गया है। वंदे भारत मिशन के तहत लॉकडाउन की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया जा रहा है। एयर इंडिया 7 से 13 मई तक 12 देशों के लिए 64 उड़ानों का संचालन करके करीब 15 हजार लोगों को रेस्क्यू करने के मिशन में जुटी है।

ये भी पढ़ें- सरकार ने जारी की गाइडलाइन, लाॅकडाउन के बाद फैक्ट्रियों में ऐसे होगा काम

आज वंदे भारत मिशन का चौथा दिन है और इसके तहत करीब 6 उड़ानों के जरिये भारतीयों को स्वदेश लाने की तैयारी है. तय कार्यक्रम के अनुसार सिंगापुर से 243 भारतीयों को लेकर विमान मुंबई पहुंचेगा। इसके अलावा रियाद से दिल्ली शाम 8 बजे एक विमान पहुंचेगा। इसी तरह कुवैत से चेन्नई रात 9.35 बजे, कुआलालंपुर से कोचीन रात 10.15 बजे, दोहा से त्रिवेंद्रम 10.45 बजे रात और लंदन से दिल्ली रात 10.50 बजे विमान भारतीयों को लेकर पहुंचेंगे। मनीला में फंसे 24 भारतीय भी आज लाए जाएंगे वतन और फ्लाइट मुंबई लैंड करेगी।

Tags:    

Similar News