मध्यप्रदेश राजनीति: ज्योतिरादित्य समर्थक 21 बागी विधायक भाजपा में शामिल

कांग्रेस से बागी हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक 22 विधायक आज दिल्ली पहुंचे और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

Update: 2020-03-21 13:04 GMT

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की राजनीति में नया मोड़ आ गया है जिसमें कांग्रेस से बागी हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक 22 विधायक आज दिल्ली पहुंचे और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले भाजपा ने कोरोना वायरस के चलते दो दिनों तक सभी बैठकों को टाल दिया। इस बीच पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता भोपाल से दिल्ली गए हैं, माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में नया सीएम कौन बनेगा इसके लिए दिल्ली में मंथन जारी है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता की ग्रहण

बताया जा रहा है कि कांग्रेस से बागी हुए 22 विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए। जानकारी के मुताबिक सभी विधायक दिल्ली पहुंचे और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।

ये भी देखें: जियो ग्राहकों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा डबल डाटा और मुफ्त मिनट्स

यह भी बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल शाम 6:30 बजे महामहिम राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुँचेगा। भारतीय जनता पार्टी का यह प्रतिनिधिमंडल शरद कोल के इस्तीफे के संबंध में महामहिम से चर्चा करेगा।

भाजपा के नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा

पूर्व मंत्री और विधायक के साथ पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और भाजपा विधायक अरविंद भदौरिया आज सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। मध्य प्रदेश भाजपा के नेताओं का जमावड़ा दिल्ली में आज सुबह से लगने लगा था। इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट से कुछ अन्य विधायक भी दिल्ली पहुँच गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि अब दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुखिया के चयन को लेकर लॉबिंग शुरू हो गई है।

ये भी देखें: Board Exam 2020: कोरोना की टली परीक्षाओं की आई नई डेट

Tags:    

Similar News