AAP : जेल से बाहर आते ही गरजे सांसद संजय सिंह, पीएम मोदी को दी चुनौती

AAP : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए AAP कार्यालय पहुंचे।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-03 16:50 GMT

आप नेता संजय सिंह (Photo - Social Media)

Aam Aadmi Party : दिल्ली शराब मामले में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता एवं सांसद संजय स‍िंह आज रिहा हो गए हैं। रिहा होने के बाद वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलने गए। इसके बाद आम आदमी पार्टी के  मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार किया। 

तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आप नेता संजय सिंह ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह वक्त जश्न मनाने का नहीं है, यह संघर्ष करने का है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है, हमें पूरा भरोसा है कि इस जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहता हूं यह आम आदमी पार्टी है, यह आंदोलन की कोख से जन्मी है, यह किसी से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल क्यों भेज दिया गया, उनका गुनाह क्या है? उनका गुनाह यह है कि वे दिल्ली के 2 करोड़ जनता को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं, बुजुर्गों को तीर्थ भेजना चाहते हैं, मुफ्त पानी देना चाहते हैं। 

आप नेता संजय सिंह ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि आप कान खोलकर सुन लें आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता, एक-एक नेता, एक-एक मंत्री और विधायक अपने नेता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है, दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपाई कह रहे हैं कि केजरीवाल इस्तीफा क्यों नहीं देते? ये केजरीवाल का इस्तीफा नहीं मांग रहे हैं, ये कह रहे हैं कि केजरीवाल 2 करोड़ जनता का मुफ्त पानी क्यों नहीं बंद करते, मुफ्त बिजली क्यों नहीं बंद करते, मोहल्ला क्लिनिक क्यों नहीं बंद करते?... " 

उन्होंने कहा  कि हमारा कार्यकर्ता भाजपाइयों से डरने वाला नहीं है। आप लाठी चलाओगे न? आपके पास जितनी मजबूत लाठी है, उससे ज्यादा मजबूत हमारे कंधे हैं, उससे मजबूत आम आदमी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का जज़्बा है।

दिल्ली-एनसीआर छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से बेल ऑर्डर ट्रायल कोर्ट (राउज एवेन्यू कोर्ट) भेजा गया था। कोर्ट में सुनवाई के बाद जमानत की शर्तें तय कर दी गई हैं। कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और वे दिल्ली-एनसीआर छोड़कर नहीं जाएंगे। अगर उन्हें दिल्ली-एनसीआर छोड़कर जाना है तो इसकी जानकारी देनी होगी। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। वहीं, संजय सिंह की लोकेशन पर भी नजर रहेगी। उन्हें जांच में सहयोग करना होगा। वे केस को लेकर कोई टिप्पणी या बयान नहीं दे सकते हैं।

फिलहाल, ट्रायल कोर्ट की ओर से जमानत की शर्तें तय होने के बाद उनकी रिहाई का आदेश तिहाड़ जेल भेजा गया। संजय सिंह रिहाई आदेश मिलने के बाद जेल प्रशासन को देरशाम को मिला है। इसके बाद जेल प्रशासन ने अपनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया है। 

बता दें कि आप नेता संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कई सवाल पूछे थे। वहीं, ईडी ने उनकी जमानत याचिका का कोई विरोध नहीं किया था। इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। 

Tags:    

Similar News