Farmers Protest: दिल्ली मेट्रो के कई गेट हुए बंद, सर्विस है चालू, देखें लिस्ट

Farmers Protest: मंगलवार को दिल्ली की ओर आगे बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए हरियाणा के अंबाला के शूंभ बार्डर पर तैनात किये गए सुरक्षा बलों पर आंदोलनरत किसानों से पथराव कर दिया गया है। सुरक्षा बल के जवान एक्शन लेते हुए किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं। बार्डर पर अफरा-चफरी मच गई है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-02-13 07:08 GMT

Farmers Protest:  कई सूत्रों मांगों पर बात नहीं बनने पर पजांब और हरियाणा के किसानों ने ‘दिल्ली चलो मार्च आंदोलन’ के तहत राजधानी दिल्ली के लिए कूच कर लिया है। आंदोलनरत किसान हरियाणा के शंभू बार्डर से दिल्ली के लिए आगे बढ़ रह हैं। इन किसानों को रोकने लिए दिल्ली और हरियाणा की कई सीमाओं को सील कर दिया है। 2,500 ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ किसान पजांब के संगरूर से हरियाण होते हुए दिल्ली आने की बात कही जा रही है। बार्डरों पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की जवानों की तैतान की गई है। दिल्ली से सटे हरियाणा सीमा पर ट्रैफिट जमा हो गया, जिस वजह से लोग कई घंटों से जमा में फंसे हुए हैं। इस बीच, यह आंदोलन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो भी सख्त हो गई है और मंगलवार की सुबह से कई मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिये हैं। 

मेट्रो स्टेशन की बढ़ी सुरक्षा

कोई भी किसानों का समूह में दिल्ली मेट्रो से सवार होकर दिल्ली में प्रवेश न कर पाए दिल्ली मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही, मंगलवार को मेट्रो के कई स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। आज सुबह दिल्ली मेट्रो के आठ स्टेशनों पर एक या अधिक गेट बंद कर दिया गया है, लेकिन स्टेशन बंद नहीं है। मेट्रो की सेवाएं चालू हैं। यात्रियों को अन्य द्वारों से प्रवेश और निकासी की जा रही है।

इन स्टेशनों के बंद हुए गेट

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए गेट बंद कर दिए गए हैं। आज सुबह दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, उद्योग भवन, जनपथ और बाराखंभा रोड पर कई गेट बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा खान मार्केट मेट्रो स्टेशन का एक गेट भी बंद कर दिया गया है।

आखिर किसान क्यों हुए आंदोलनरत?

फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित उनकी मांगों को लेकर दो केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक बेनतीजा रहने के बाद पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों पर दबाव बनाने के लिए मंगलवार सुबह 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू कर दिया है। कई किसानों ने अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ सुबह करीब 10 बजे फतेहगढ़ साहिब से मार्च शुरू किया और शंभू सीमा के रास्ते दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। एक अन्य समूह खनौरी सीमा के माध्यम से संगरूर के मेहल कलां से राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ रहा है।

शूंभ बार्डर पर बवाल, दागे गए आंसू गैस के गोले

प्रस्तावित मार्च को विफल करने के लिए कंक्रीट ब्लॉकों, लोहे की कीलों और कंटीले तारों का उपयोग करके अंबाला, जिंद, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और सिरसा में कई स्थानों पर पंजाब के साथ राज्य की सीमाओं सील कर दिया गया है। दिल्ली से सटी हरियाणा सीमा दिल्ली-सोनीपत का सिंघु बॉर्डर और दिल्ली-बहादुरगढ़ से सटा टीकरी बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है। यहां पर भी कंक्रीट ब्लॉकों, लोहे की कीलों और कंटीले तारों बिछा दिये गये हैं। वहीं, मंगलवार को दिल्ली की ओर आगे बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए हरियाणा के अंबाला के शूंभ बार्डर पर तैनात किये गए सुरक्षा बलों पर आंदोलनरत किसानों से पथराव कर दिया गया है। सुरक्षा बल के जवान एक्शन लेते हुए किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं। बार्डर पर अफरा-चफरी मच गई है, यहां पर तनाव की स्थिति खबर लिखे जाने तक बनी हुई है। साथ ही, दिल्ली की ओर आने वाले पंजाब-हरियाणा सीमा पर कई स्थानों पर वाटर कैनन सहित दंगा नियंत्रण वाहन भी तैनात किए गए हैं।

दिल्ली हरियाणा में धारा 144 लागू

एक महीने के लिए दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। हरियाणा सरकार ने भी 15 जिलों में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने और ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ किसी भी प्रकार के प्रदर्शन या मार्च पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Tags:    

Similar News