ट्रैफिक के कारण दुनिया के 403 शहरों में मुंबई बनी नंबर वन सिटी

मुंबई में एक किलोमीटर की रेंज में 500 कारे चलती हैं। जो दिल्ली के मुकाबले ज्यादा है। फिलहाल इसमें किसी प्रकार का सुधार नहीं दिखाई देता। आ

Update: 2019-06-08 16:12 GMT

जयपुर: दुनिया में हर दिन अलग-अलग क्षेत्रों में नए कीर्तिमान बनते हैं। ज्यादातर उपलब्धियों पर हमें गर्व होता है पर कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड होते हैं जिनको लेकर हमें उलझन होती है। एक ऐसा ही कीर्तिमान मुंबई शहर ने अपने नाम किया है। मुंबई दुनिया का सबसे ज्यादा ट्रैफिक दवाब झेलने वाला शहर बन गया है। 56 देशों के 403 शहरों की ट्रैफिक और भीड़भाड़ को लेकर तैयार की गई रिपोर्ट में मुंबई सबसे आगे है। मुंबई में पीक आवर्स में लोगों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में 65 फीसदी ज्यादा वक्त लगता है।

रविवार को इस राशि को मिलेगा सम्मान, कही आप भी नहीं है शामिल, 9जून राशिफल

इस रिपोर्ट में दिल्ली को चौथे स्थान पर रखा गया है। राजधानी में किसी को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में 58 फीसदी ज्यादा टाइम लगता है। यह रिपोर्ट लोकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी टॉमटॉम ने बनाया है। ये कंपनी उबर और एपल के लिए नक्शे तैयार करती है। रिपोर्ट की माने तो मुंबई में सफर करने के लिए रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक का समय सबसे अच्छा है क्योंकि इस समय ट्राफिक बेहद कम रहता है।

अब चलती ट्रेन में ले सकेंगे मालिश का मजा, जल्द ही इस रूट पर दी जायेगी सुविधा

सुबह 8 से 10 बजे के बीच ट्रैफिक के दौरान 80 फीसदी से ज्यादा वक्त लगता है। शाम 5 से रात के 8 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 102 फीसदी हो जाता है। मुंबई में एक किलोमीटर की रेंज में 500 कारे चलती हैं। जो दिल्ली के मुकाबले ज्यादा है। फिलहाल इसमें किसी प्रकार का सुधार नहीं दिखाई देता। आने वाले समय में ट्राफिक और बढ़ेगा। समाधान सोचने पर अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरे खींच जाती हैं।

Tags:    

Similar News