Mumbai News: मार्वे बीच पर बड़ा हादसा, नहाने गए 5 लड़के डूबे, 2 को रेस्क्यू किया, 3 लापता

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मार्वे बीच पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। मार्वे बीच पर पांच लड़के नहाने गए थे और पांचों डूब, जिसमें से 2 का रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि तीन लापता बताए जा रहे हैं।

Update:2023-07-16 12:28 IST
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मार्वे बीच पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया । मार्वे बीच पर पांच लड़के नहाने गए थे और पांचों डूब गए, जिसमें से 2 का रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि तीन लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीमें सर्च आपरेशन में जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक ये लड़के समुद्र के किनारे करीब आधा किलोमीटर अंदर चले गए थे। इन सभी लड़को की उम्र 12 से 16 साल के बीच बताई जा रही है। कोस्ट गार्ड और भारतीय नौसेना के गोताखोर मौके पर बुलाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक पांचो लड़के आज रविवार (16 जुलाई) को सुबह साढ़े दस बजे मार्वे बीच पर नहाने गए थे। लेकिन, डूब गए। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई और लापता लड़कों की तलाश में जुट गई। डूबने वाले लड़कों की पहचान कृष्णा (16), अंकुश (13) शुभम (12), निखिल (13) अभय (12) के पहचान हुई है। फिलहाल कृष्णा और अंकुश का रेस्क्यू किया जा चुका है। गोताखोरों की टीमें अन्य तीन लड़कों की तलाश में जुटी हुई हैं।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि यह बच्चे मुंबई के मलाड स्थित मालवानी के रहने वाले हैं। उन्होने कहा कि रेस्क्यू टीमें समुद्र के आधा किलोमीटर अंदर तक तलाश कर रही हैं। उन्होने कहा कि लापता बच्चों का पता लगाने के लिए कोस्ट गार्ड और भारतीय नौसेना के गोताखोरों को बुलाया गया है। फिलहाल टीमें पानी के अंदर लापता लड़कों को खोजने में जुटी हुई हैं। उन्होने कहा कि रेस्क्यू टीमों के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद लोगों ने दो लड़को का रेस्क्यू कर लिया था। उन्होने कहा कि हादसे की सूचना बच्चों के परिजनों को दे दी गई है। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए हैं। बता दें कि इससे पहले भी इसी बीच पर इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

Tags:    

Similar News