भूकंप से हिला मुंबई: जोरदार झटके से कांपे लोग, निकले घरों से बाहर

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी से बड़ी खबर आ रही है। बुधवार को मुंबई में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किेए गए हैॆ। झटकों का आभास होते ही मुबंई नगरी के लोग घरों से बाहर निकलने लगे।

Update: 2020-06-17 12:21 GMT

मुंबई। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी से बड़ी खबर आ रही है। बुधवार को मुंबई में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किेए गए हैॆ। झटकों का आभास होते ही मुबंई नगरी के लोग घरों से बाहर निकलने लगे। वैसे ही मुंबई में कोरोना वायरस महामारी का कहर थम नहीं रहा है। हर दिन मरने वालों का आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में भूकंप के झटकों ने लोगों को और सदमें में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें...कबाड़ हो रहा 60 करोड़ का प्लांट, किसानों का दो करोड़ डूबा

भूकंप ने अपनी माया से सभी दहला दिया

मुंबई मायानगरी में भूकंप ने अपनी माया से सभी दहला दिया है। मुंबई में अचानक से भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया। महामारी के परेशान लोग सब कुछ भूल-भाल कर घरों से सुरक्षित स्थानों पर भागने लगे।

इससे पहले जम्मू कश्मीर में सोमवार देर रात एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज की गई। जम्मू कश्मीर में सोमवार सुबह भी भूकंप के झटके आए थे। तड़के 4 बजकर 36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए थे सकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 दर्ज की गई थी।

इससे पहले जम्मू कश्मीर में 9 जून को सुबह भूकंप आया था, जो रिक्टर स्केल पर 3.9 दर्ज किया गया था। भूकंप का केंद्र श्रीनगर से 14 किलोमीटर नॉर्थ और गांदरबेल से साउथ-ईस्ट पर 7 किलोमीटर दूर था।

ये भी पढ़ें... बॉलीवुड में हड़कंप: सुशांत केस में फंसे सलमान सहित कई दिग्गज, दर्ज हुआ मुकदमा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News