इस भारतीय महिला ने लाइट स्पो‌र्ट्स एयरक्राफ्ट से ऐसी भरी उड़ान कि रच दिया इतिहास

मुंबई की रहने वाली 23 वर्षीय पायलट आरोही पंडित महिला सश्क्तिकरण को समर्पित वर्ल्ड टूर को स्टार्ट करने के बाद तब तक तक नहीं रूकी जब तक तक वो अपने मुकाम पर पहुंच नहीं गयी।

Update: 2019-05-16 10:46 GMT

नई दिल्ली: मुंबई की रहने वाली 23 वर्षीय पायलट आरोही पंडित महिला सश्क्तिकरण को समर्पित वर्ल्ड टूर को स्टार्ट करने के बाद तब तक तक नहीं रूकी जब तक वो अपने मुकाम पर पहुंच नहीं गयीं।इसी के साथ् पायलट आरोही पंडित महज सात महीने के प्रशिक्षण के बाद दुनिया की पहली महिला बन गई हैं जिसने लाइट स्पो‌र्ट्स एयरक्राफ्ट (एलएसए) से एटलांटिक महासागर के ऊपर अकेले ही उड़ान भरी है।

यह भी पढ़ें......इसरो की नई कामयाबी पर बधाइयों का तांता, रच दिया इतिहास

 

 

स्कॉटलैंड के विक से उड़ी आरोही 3000 किलोमीटर लंबी उड़ान भर कनाडा के इक्वालिट एयरपोर्ट पहुंचीं, वहां उसका स्वागात भारतीय राजदूत विकास स्वरूप ने किया। इसके बाद आरोही ने गर्व के साथ तिरंगे का साथ तस्वीर खिंचाई।

यह भी पढ़ें......पहली बार फाइटर प्‍लेन उड़ाएंगी देश की बेटियां, रच दिया इतिहास

आरोही ने पिछले साल 30 जुलाई को अपनी दोस्त कीथर मिसक्विटा के साथ वर्ल्ड टूर स्टार्ट किया था, ये टूर महिला सश्क्तिकरण को समर्पित है। इसकी सभी सदस्य महिलाएं हैं। इस टूर को प्रायोजित करने वाली कंपनी सोशल एक्सेस की प्रमुख लिन डिसूज़ा ने मीडिया को बताया कि आरोही 30 जुलाई तक भारत वापस आ जाएगी। वह 30 जुलाई को 37 हजार किमी की उड़ान भर के वह भारत वापस पहुंचेंगी। यह हवाई सफर तय करने के लिए वह रूस को पार करेंगी।

Tags:    

Similar News