PM मोदी के बयान पर टिकैत बोले-बंदूक की नोक पर नहीं होगी सरकार से बातचीत

तिरंगे के अपमान पर टिकैत ने कहा कि क्या तिरंगा सिर्फ प्रधानमंत्री का है। सारा देश उससे  प्यार करता है, जिसने तिरंगे का अपमान किया है उसको पकड़ा जाए।

Update: 2021-01-31 08:47 GMT
पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि इस महीने 26 जनवरी को लाल किले पर तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल में आज पहली बार मन की बात कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 26 जनवरी की घटना को याद करते हुए कहा कि लाल किले पर तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ है।

पीएम मोदी का बयान आने के बाद कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत ने उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राकेश टिकैत ने कहा कि बंदूक की नोक पर सरकार के साथ बातचीत नहीं होगी। हम बातचीत करेंगे लेकिन सरकार कंडीशन रख कर बात ना करें।

दीप सिद्धू ने कहा- परिवार को न करें परेशान, किया ये बड़ा ऐलान

लाल किला (फोटो:सोशल मीडिया)

मन की बात: दिल्ली हिंसा पर बोले पीएम मोदी-तिरंगे के अपमान से देश दुखी

तिरंगे के अपमान पर टिकैत ने कही ये बात

तिरंगे के अपमान पर टिकैत ने कहा कि क्या तिरंगा सिर्फ प्रधानमंत्री का है। सारा देश उससे प्यार करता है, जिसने तिरंगे का अपमान किया है उसको पकड़ा जाए। हम देश के प्रधानमंत्री का सम्मान करते हुए इस मुद्दे का समाधान चाहते हैं।

किसान नेता राकेश टिकैत (फोटो:सोशल मीडिया)

पीएम मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में क्या कहा?

पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि इस महीने 26 जनवरी को लाल किले पर तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ।

26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर आंदोलन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने लाल किले पर उस स्थान पर निशान साहिब का झंडा फहरा दिया था, जहां प्रधानमंत्री हर साल स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराते हैं।

सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने कही थी ये बात

इससे पहले शनिवार को सर्वदलीय बैठक में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ बातचीत की पेशकश की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बातचीत के लिए जो पेशकश की है वो अब भी बरकरार है।

किसानों के एक कॉल पर सरकार उनके साथ बात करने को तैयार है। वो फिर से सरकार के प्रस्ताव पर विचार करें। उनके पास अभी भी विकल्प मौजूद है।

किसानों का अगला प्लान: गाजीपुर बॉर्डर पर ऐसा नजारा, पुलिस ने रातोंरात की किलेबंदी

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News