Haryana New CM: नायब सिंह सैनी फिर से बनेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, बैठक में हुआ फैसला

Haryana New CM: पार्टी बैठक ने नायब सिंह सैनी को दोबारा मख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। इस बैठक में अमित शाह भी शामिल थे।

Report :  Network
Update:2024-10-16 13:20 IST

Naib Singh Saini: (Photo Social Media)

Haryana New CM: भाजपा विधायक दल कि आज हरियाणा के पंचकुला में बैठक हुई। बैठक के बाद पर्यवेक्षक ने नए सीएम के ऐलान किया। बैठक में नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। पार्टी ने इस बैठक का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया था। 

नायब सिंह सैनी फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे। पंचकुला में बुधवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव पूर्व गृह मंत्री विज और विधायक कृष्ण वेदी ने रखा जिस पर सर्वसम्मति से सभी विधायकों ने अपनी सहमति जताई। विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल थे।

हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है और मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर फैसला भी लिया जा चुका है। नायब सिंह सैनी एक बार फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। विधायक दल की बैठक में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने खुद मुख्यमंत्री पद के लिए नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसी के साथ पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री पद पर फंसी पेंच को सुलझाया लिया गया है। सीएम पद के चेहरे पर होने वाले फैसले के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हरियाणा पहुंचे थे। बैठक में बीजेपी के सभी 48 विधायक भी शामिल थे। आज ही नायब सिंह सैनी विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंप कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

कल होगा शपथ ग्रहण

हरियाया में मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह कल यानी 17 अक्टूबर को होगा जिसमें नायब सिंह सैनी फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि नायब सिंह सैनी के कैबिनेट में कौन-कौन से विधायक मंत्री के तौर पर शामिल होंगे।

Tags:    

Similar News