नायडू मिले देवगौड़ा- कुमारस्वामी से, कहा-क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन बनाया जाएगा

Update: 2018-11-09 09:51 GMT

बेंगलुरु: तेलुगूदेशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बीते गुरूवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी तथा पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा से मुलाकात की। चंद्र बाबू नायडू पिछले कुछ दिनों से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे।

यह भी पढ़ें .......महागठबंधन: मुलायम सिंह और अखिलेश से मिले चंद्रबाबू नायडू,सियासी हलचल तेज

नायडू की कोशिश है कि वह भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बनाये।चंद्र बाबू नायडू ने दावा किया कि देश का मिजाज भाजपा नीत राजग के खिलाफ है और जल्द ही कई क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें .......चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी पर जगन पर मामला दर्ज

इसके पहले नायडू ने मायावती, अखिलेश यादव से बातचीत की। उनका कहना है कि वे द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन से भी मिलेंगे। चंद्र बाबू नायडू ने कहा, हम तय करेंगे कि आम-सहमति के साथ गठबंधन कैसे आगे ले जाया जाए। यह शुरूआती कवायद है। इसके बाद हम मिलकर काम करेंगे।’’

यह भी पढ़ें .......BJP से गठबंधन पर चंद्रबाबू जो बोले हैं इसे ही आत्मचिंतन कहा गया है

Tags:    

Similar News